फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

किराना व्यापारी के चालक को गोली मारी, लूट की कोशिश

Sat, 25 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 25 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
शनिवार रात पौने दस बजे लालगंज से वसूली कर मिनी ट्रक से लौट रहे व्यापारी के चालक को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बदमाशों ने व्यापारी को लूटने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर पास के गांव वाले पहुंच गए। इस पर बदमाश भाग निकले। चालक को संग्रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन



नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर सैदातीपुर गांव निवासी उमाशंकर उर्फ छोटेलाल आलापुर निवासी किराना व्यापारी कृष्णा अग्रवाल की मिनी ट्रक चलाता है। कृष्णा अग्रवाल जिले के कई इलाकों में दुकानदारों को माल सप्लाई करता है। शनिवार को दोनों ट्रक से लालगंज की तरफ आए थे। रात करीब पौने दस बजे वसूली करने के बाद दोनों मिनी ट्रक से घर लौट रहे थे। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बबुराही गांव के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक ट्रक को रोक लिया और उमाशंकर को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग जुट गए। इस पर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed