फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

शक में शौहर बना शैतान

Fri, 26 Dec 2014 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
crime
शक में शैतान बने पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। भतीजे से बात करने पर पत्नी को जमकर पीटने के बाद सीने पर चाकू अड़कर उसका सिर मूंड दिया। इस पर भी दिल नहीं भरा तो उसके सारे कपड़ों में आग लगा दी। दूसरे दिन मौका पाकर भुक्तभोगी महिला थाने पहुंची। उसकी हालत देखकर स्तब्ध पुलिसकर्मियों ने मेडिकल के लिए भेजा और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


महेगशगंज थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय महिला का पति महंथ यादव राजगीर है। गुरुवार को महंथ के घर की बिजली खराब हो गई थी। महिला ने जेठानी के लड़के से तार ठीक करने को कहा। रात में उसका पति शराब के नशे धुत होकर घर पहुंचा और बिजली जलती देख पूछताछ करने लगा। महिला ने बताया कि भतीजे से कहकर तार जुड़वाया है। इतना सुनते ही महंथ ने उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला शोर मचाया तो महंथ ने सीने पर चाकू रख दिया और सिर के बाल भी मूंड दिए। इसके बाद उसने पत्नी के सारे कपड़े इकट्ठा कर आग लगा दी। पिटाई से सहमी महिला रात भर घर में दुबकी पड़ी रही। सुबह महंथ के काम पर जाने के बाद डरी-सहमी सास ने महिला को पचास रुपये देकर मायके चले जाने को कहा। इसके बाद महिला दो वर्षीय बेटी और चार माह के पुत्र को गोद में लेकर थाने पहुंच गई। एसओ सत्यपाल सिंह ने उसकी दुर्दशा देखकर पूछताछ की और आनन-फानन महंथ के काम करने के स्थान पर गए और उसे थाने ले आए। खुद को पुलिस हिरासत में देख वह अजीब सी हरकतें करने लगा। कहने लगा कि उसके बाल में जूं थीं, इसलिए काट दिए। कपड़े गंदे थे इसलिए जला दिए। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया। महंथ यादव का छह वर्ष विवाह हुआ था। पड़ोसियों की मानें तो शादी के बाद से ही दंपति में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर तकरार होती रहती थी। कभी कपड़ों को लेकर तो कभी बिस्तर को लेकर उनके बीच झगड़ा हो जाता था। गुरुवार को उसने जिस बेरहमी से पत्नी को पीटा वह पहले कभी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

 महेश्ागंज के एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया मामला घरेलू हिंसा का है। शिकायत मिली है, नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -सत्यपाल सिंह एसओ महेशगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed