फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

क्रिकेट मैच के विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां

Fri, 26 Dec 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
crime
क्रिकेट के दौरान बेइमानी करने और टूर्नामेंट कमेटी से इंट्री फीस वापस मांगने का विवाद दूसरे दिन गंभीर हो गया। मारपीट होने के बाद दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग और कालेज में तोड़फोड़ की गई। जिसमें एक चौकीदार और रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अगोरी बाजार स्थित इंटर कालेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। गुरुवार को राय भरथीपुर चेती सिंह का पुरवा और डीहा की टीमों के बीच मैच खेला गया। चेती सिंह का पुरवा की टीम हार गई तो उसके खिलाड़ी कमेटी और अंपायर पर बेइमानी का आरोप लगाने लगे। उन्होंने इंट्री फीस वापस करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों टीमों को वापस भेज दिया। शुक्रवार को इसी बात को लेकर राय भरथीपुर चेती सिंह का पुरवा टीम के खिलाड़ी कुछ अन्य लोगों के साथ खेल के मैदान पर पहुंचे और कमेटी के लोगों से इंट्री फीस वापस करने को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। हमलावर कालेज परिसर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला तो हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। हमलावरों की छूटी तीन बाइकों को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में कालेज का चौकीदार दिनेश यादव (40) और रसोइया सुशीला (38) गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अराजकतत्व मौके से फरार हो गए। बवाल की सूचना पर सीओ कुंडा और कोतवाल मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद घायलों को मेडिकल के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त गाड़ियां थाने उठा लाई। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed