{"_id":"62e53f15b4b6152458eb7741d2566739","slug":"crime-hindi-news-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा तीसरा आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा तीसरा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Dec 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के औराइन गांव में दोस्तों द्वारा की गई युवक की हत्या के मामले का तीसरा आरोपी भी पुलिस के हाथ लग गया। उसके बयान से हत्या की गुत्थी और उलझ गई। युवक के अनुसार झगड़े के बाद उस पर गोली चलाई गई थी। वह मृतक वीरबहादुर को जा लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है।
औराइन गांव निवासी वीरबहादुर की चार दिन पहले हुई हत्या के मामले में रोजाना नया मोड़ आ रहा है। अब तक पकड़े गए दोनों आरोपी जो बता रहे थे, तीसरे आरोपी प्रदीप तिवारी ने उसे गलत करार दिया। प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि प्रदीप के अनुसार नशे की हालत में छींटाकशी व मारपीट के बाद वह घटनास्थल पर छूटे अपने कपड़े व दुकान की चाभी लेकर बाइक से वापस आ रहा था। अचानक वीरबहादुर के दोस्तों रामप्रवेश व अन्य लोगों ने उसे जबरन खींच लिया और वापस मारपीट करने लगे। रामप्रवेश ने घर से तमंचा लाकर उस पर फायर कर दिया। मगर गोली उसको न लगकर वीरबहादुर को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों द्वारा एक दूसरे पर आरोप मढ़ने व अलग-अलग कहानी बताने पर पुलिस को यकीन नहीं है। पुलिस अब इन लोगों को एक साथ रखकर मामले का सच निकालने का प्रयास कर रही है। विवेचना कर रहे सीओ पट्टी सुकरमपाल तोमर ने बताया कि पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के बाद पूरी सच्चाई सामने ला देगी।