{"_id":"d66602d8df62a71c2249dbc1a455f0b5","slug":"crime-hindi-news-493","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती में असफल युवक को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छिनैती में असफल युवक को बदमाशों ने मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकर्स बदमाश छिनैती में असफल होने पर युवक को गोली मार दी। बाइक पर पीछे बैठा साथी बाल-बाल बच गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तिलाइकौशलपुर गणेश पांडेय (22) पुत्र फौजदार रविवार की शाम बाइक से ढखवा बाजार गया था। वहां उसका दोस्त रवि सिंह निवासी रत्तीपुर मिल गया। दोनों बाजार से घर लौटने लगे। पूरा नहर के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया। उनकी मंशा भांप गणेश ने बाइक नहीं रोकी। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने गणेश के ऊपर फायर झोंक दिया।
गोली लगने से बाइक लेकर वह गिर पड़ा। हालांकि शोर सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर भी दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बाइकर्स बदमाश भाग निकले। गोली लगने से घायल गणेश को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि घटना में रवि सिंह बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।