{"_id":"f5e4302d39fac82fa493f9e7276bbd9d","slug":"crime-hindi-news-394","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर दूध डेरी पर बवाल, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदर दूध डेरी पर बवाल, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी दूध लेने से मना कर पर दबंगों मदर दूध डेरी पर जमकर बवाल किया। 1700 लीटर दूध में एसिड मिलाकर नष्ट करने के साथ ही फर्नीचर और उपकरण को तहस-नहस कर दिया। डेरी के प्रभारी ने अंतू पुलिस को तहरीर दी है, मगर अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।
क्षेत्र के किशुनगंज (नरैना मोड) पर मदर डेरी का कलेक्शन सेंटर हैं। पड़ोसी जिले के संग्रामपुर का निवासी एक दबंग दोपहर में लगभग 70 लीटर दूध लेकर पहुंचा। मशीन से हुई जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर प्रभारी ने लेने से मना कर दिया। इससे बौखलाएं दबंगों ने डेरी के अंदर घुसकर प्र्रभारी की पिटाई करने के साथ ही जमकर हंगामा किया। टैंक में रखे 1700 लीटर दूध में एसिड मिलाकर नष्ट करने के साथ ही कंप्यूटर, फर्नीचर और उपकरणों को तोड़ डाला।
लोगों की भीड़ जमा हुई तो दबंग भाग निकले। संख्या बढ़ते देख दबंग घटना स्थल से फरार हो गए। केंद्र प्रभारी मनोज सिंह ने अंतू थाने में दंबगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तहरीर दी है, मगर समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था।