{"_id":"7205ad854074c3d01061f4fb816d4de2","slug":"crime-hindi-news-363","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व को लेकर चली गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बजहा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गोलियां चली। मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने लौट आई। अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। गांव निवासी मुकरुद्दीन और जावेद के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। सोमवार को कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। गाली गलौच के बीच दोनों ओर से फायरिंग होने लगी।
गोलियां चलती देख आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागे। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन मौके पर जाने का साहस कोई नहीं कर सका। घटना की जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन के बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि फायरिंग की बात सामने आ रही है। लोगों को हिरासत में लिया गया है।