फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

बशीरपुर में फायरिंग, मची भगदड़

Sat, 24 Jan 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Jan 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के बशीरपुर में क्रिकेट के विवाद को लेकर दो गांव के लोगों के बीच ठनी रार खूनी संघर्ष में तब्दील होने से बाल-बाल बच गई। खेल के मैदान पर ही दोनों ओर से हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। हालांकि गोली किसी को भी नहीं लगी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन कोई सामने नहीं आया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शिवसत और बशीरपुर के युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर करीब एक माह से विवाद चला आ रहा है। पहले बशीरपुर के युवकों ने शिवसत के युवकों से क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट की थी। बाद में शिवसत के युवकों ने बशीरपुर के लड़कों को मारापीटा था। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हो चुकी है। शनिवार को बशीरपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। बताते हैं कि शिवसत के युवक भी क्रिकेट देखने गए थे। वहां बशीरपुर के युवकों से उनका विवाद होने लगा।
विज्ञापन


तभी दोनों ओर से तमंचा निकल गया। यह देख क्रिकेट प्रेमी भागने लगे। दोनों पक्षों ने अपनी पोजीशन लेने के बाद टेरर फैलाने के लिए गोलियां चलाने लगे। ग्रामीणों की मानें तो दोनों ओर से करीब दस राउंड फायरिंग हुई है। इस बीच गांव के लोगों को एकजुट होता देख शिवसत के युवक वहां से भाग निकले। फायरिंग की खबर मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंचीं और छानबीन करने लगी। एसओ रामनरेश यादव ने बताया कि क्रिकेट को लेकर दोनों गांव के युवकों के बीच मारपीट व फायरिंग की बात सामने आ रही है लेकिन कोई भी शिकायत करने के लिए सामने नहीं आ रहा। जांच कर बवाल करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed