फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

पुलिस लाइन के करीब युवकों को दौड़ाकर मारी गोली

Sat, 24 Jan 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Jan 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइन के करीब शनिवार की शाम अकबर (22) व शहबाज (18) को दो युवकों ने सरेआम दौड़ाकर गोली मार दी। फायरिंग के चलते भगदड़ मच गई। गोली लगने से घायल दोनों युवकों को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। मोहल्ले के लोगों में आक्रोश को देखते हुए पुलिसबल चौराहे पर तैनात है।
विज्ञापन


शहर के पल्टन बाजार निवासी अकबर पुत्र रहमान उल्ला और शहबाज पुत्र इद्रीश शनिवार की शाम यूनियन बैंक के पीछे बने प्लाट की ओर जा रहे थे। इस बीच दो युवकों ने उन्हें रुकने को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नजदीक पहुंचते ही हमलावरों ने पिस्टल निकाल ली। यह देख अकबर और शहबाज भागने लगे। तभी हमलावरों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। अकबर गोली लगने से गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए शहबाज दौड़ा तो उसके सीने में गोली लग गई। सरेआम फायरिंग देख आसपास मौजूद लोग भागने लगे। इस दौरान मोहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। अकबर के कंधे और जंघे में गोली लगी थी।
विज्ञापन


 खून से लथपथ अकबर और शहबाज को परिजन अस्पताल ले गए। वहां दोनों का प्राथमिक इलाज करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद के रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल में लोगों का मजमा लगा रहा। पल्टन बाजार मोहल्ले के लोगों में घटना के बाद आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाल बलिराम मिश्र और सीओ सिटी एमपी सलोनिया पहुंचे और मामले की छानबीन के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। खबर भेजे जाने तक घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाल ने बताया कि घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। गोली मारने वालों की भी तलाश में कई चौकी इंचार्जों को लगाया गया है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर चौराहे के करीब तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed