फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

घर पहुंचने की जल्दबाजी में लुट गया युवक

Tue, 20 Jan 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से घर आ रहे एक युवक को बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया। करीब दो हजार रुपये और बैग लेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं गए। लालगंज निवासी सिद्धार्थ तिवारी पुत्र शिवकुमार तिवारी दिल्ली के इंद्रानगर में मेडिकल स्टोर पर काम करता है। घर आने के लिए सोमवार को वह ट्रेन से इलाहाबाद के लिए रवाना हुआ। मंगलवार को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रोडवेज बस से घर के लिए रवाना हुआ। बस से उतरने के बाद वह घर जाने के लिए सवारी की तलाश करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच एक दुकान पर वह चाय पीने लगा। इसके हाथ में बैग था। इस दरम्यान दो युवक बाइक से पहुंचे और उससे बात करने लगे। अजनबी युवकों ने खुद को भी लालगंज की ओर जाने की बात कही। इस पर तीनों बाइक से चल दिए।  मीराभवन चौराहे के पहले ही बहाने से सिद्धार्थ से बाइक सवार युवकों ने करीब दो हजार रुपये ले लिए। चौराहे के पास ही उसे यह कहकर बाइक से उतार दिया कि चेकिंग हो रही है।
विज्ञापन


वह कुछ दूर पैदल आए। झांसे में सिद्धार्थ आ गया और दो हजार रुपये, बैग में रखे कीमती सामान से हाथ धो बैठा। काफी देर तक चौराहे पर बाइक सवार युवकों की तलाश करता रहा, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद उसने कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी और शहर कोतवाल ने छानबीन के बाद बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed