फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cousin shot dead in water dispute

पानी भरने के विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली

Fri, 05 May 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cousin shot dead in water dispute
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
हैंडपंप से पानी भरने के विवाद को लेकर युवक ने चचेरे भाई को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी असलम (50) का अपने चाचा रईस से रंजिश चल रही है। बुधवार की शाम को दोनों के परिजनों के बीच विवाद हुआ था। गुरुवार की सुबह हैंडपंप का हत्था रईस के परिजन निकालने लगे। जिसका असलम के घरवाले विरोध करने लगे। कहासुनी के दौरान असलम अपने चाचा से पानी भरने के लिए हैंडपंप का हत्था मांगने लगा। जिसे देने से लोगों ने इनकार कर दिया। बस इसके बाद उनके बीच गाली गलौज होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक असलम के ऊपर रईस के बेटे शहजाद ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली उसके सिर में जा लगी और बारूद से पूरा चेहरा झु़लस गया। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े । ग्रामीणों को आता देख गोली मारने वाला चचेरा भाई वहां से भाग निकला। गोली लगने से घायल असलम को उपचार के लिए लेकर परिजन जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। हंगामे की आशंका को देखते हुए मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी अस्पताल पहुंचे। एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर घायल को इलाहाबाद भेजवाया। इस मामले में घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रईस उसके बेटे शहजाद एवं भाई के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ जेठवारा ने बताया कि हमले के आरोपी रईस को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंप पर पानी भरना लोगों ने नाक की बात (स्वाभिमान का प्रश्न) बना लिया था। पानी भरने को लेकर परिवार के लोगों के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। कोई हैंड़पंप पर नहाने से रोकता था तो कोई कपड़ा साफ करने पर नाराजगी जताता था। हैंड़पंप असलम ने लगवाया था। वह रईस के घर के पीछे लगा था। रईस पक्ष के लोगों ने हैंड़पंप का हत्था खोल लिया था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने हत्था हैंडपंप में लगवाया।


जेठवारा के गोपालगंज में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर बुधवार की शाम को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों की मानें तो यदि बुधवार की रात पुलिस मौके पर पहुंच गई होती तो शायद गुरुवार की सुबह घटना टल जाती। हालांकि पुलिस का दावा है कि विवाद की सूचना पुलिस को नही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed