फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   combat to truck and bus

ट्रक से भिड़ी श्रद्धालुओं की बस कुंडा के चार लोगों की मौत

Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
combat to truck and bus
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
कुंडा के लोगों को लेकर झारखंड स्थित वैजनाथधाम जा रही बस मंगलवार शाम बिहार के सासाराम जिले में ट्रक से टकरा गई। इसमें चार लोगों की जान चली गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। रात में ही परिवारीजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। खबर लिखे जाने तक मृतकों के शव घर नहीं पहुंचे थे।

महेशगंज के परियावां  निवासी रामशरण यादव बस बुक कर मंगलवार को शिवरात्रि पर बाबा वैजनाथ धाम के दर्शन के लिए निकले थे।  बस में रामशरण यादव के गांव के साथ आसपास के लोगों को मिलाकर 53 लोग सवार थे। मंगलवार शाम को बस बिहार के शिवसागर थाना क्षेत्र के सासाराम घोरगट पेट्रोल पम्प पर तेल भराकर निकल रहे एक ट्रक से अचानक टकरा गई। इससे बस में चीख पुकार मच गई। घटना में चार लोगों की मोके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार परियावां गांव निवासी भोला यादव (70) पुत्र गुरुदीन, इसी गांव के पुरवा शुकुलपुर निवासी एक ही घर के हीरालाल विश्वकर्मा (50), अमृतलाल (40) व सचिन (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि फूला देवी (40), अमित यादव (20), लालता (50), भैयाराम (60), फूलकली (60), बवारी (40), गुड़िया (19), जितेंद्र (25), विमला (40), रामशरण (45), साधू यादव (65), चंद्रपाल (60), हीरालाल (50) सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मृतकों और घायलों के घर पर रोना-पीटना मच गया। रात में ज्यादातर के परिवार वाले घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। खबर लिखे जाने तक मृतकों के शव घर नहीं आ सके थे। उनका पोस्टमार्टम हो चुका था। घायलों का वहीं के स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed