फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clash in election2

कोटा चयन के दौरान हंगामा, जेई को बनाया बंधक

Wed, 28 Mar 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
clash in election2
कोटा चयन के समय बवाल करते युवक को पकड़ते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
 कोटे के चयन को बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में पक्षपात का आरोप लगाते हुए जेई को बंधक बना लिया। बाद में कोतवाली से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने पर मामला शांत हुआ। कोटा चयन की बैठक को स्थगित दिया गया।
विज्ञापन


लक्ष्मणपुर ब्लाक के हदिराही गांव में बुधवार को कोटे के चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कार्यवाही रजिस्टर पर ग्रामीणों के हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। तभी कोटेदार बनने लिए प्रत्याशी के रूप में मौजूद लोग अपने-अपने पक्ष में प्रचार करने लगे। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी और और कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला बढ़ता गया और पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे से लोग भिड़ गए। गालीगलौज और हाथापाई होते देख पुलिसकर्मियों ने कोतवाली लालगंज को खबर दी।
विज्ञापन


इस पर कोतवाली से भारी फोर्स गांव पहुंची। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। पर्यवेक्षक अवर अभियंता लघु सिंचाई अक्षय वर्मा को ग्रामीणों ने पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया। पुलिस के समझाने पर जेई को छोड़ा गया। ग्राम विकास अधिकारी संजय चंद्रा ने बताया कि मामले की सूचना खंड विकास अधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा चयन को लेकर बवाल, फायरिंग
लक्ष्मणपुर विकासखंड के काछा मेें बुधवार को कोटा चयन को लेकर हो रहे चुनाव में बवाल हो गया। सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिस की मौजूदगी में कोटा लेने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने चुनाव कराने के तरीके का विरोध करते हुए दहशत फैलाने के लिए असलहों से फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। ग्रामीणों संग चुनाव कराने पहुंची पुलिस भी जान बचाकर भागी। कुछ देर बाद भारी भरकम फोर्स पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो हमलावरों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए। बवाल के चलते कोटा चयन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।

काछा में कोटे के चयन को लेकर बुधवार को खुली बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कोटा चयन करने के लिए ग्रामीणों को प्रत्याशियों के समर्थन में हाथ उठाना था। कोटे के लिए गांव के प्रदीप यादव, जयप्रकाश, नंदलाल यादव, संतोष यादव, मनोज यादव व मकसूद प्रत्याशी थे। लगभग 11 बजे चुनाव अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी धु्रव जायसवाल जेठवारा पुलिस के साथ पंचायत भवन पर पहुंचे। जहां पहले से ही प्रधानपति अरविंद यादव मौजूद थे।

पंचायत भवन पर कोटेदार बनने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थक मौजूद थे। इस दौरान कुछ प्रत्याशी गुप्त मतदान कराने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। जिसे चुनाव अधिकारी ने मना करते हुए प्रत्याशियों से कहा कि वे अपने समर्थकों को कतार में खड़ा कर ले। उनकी गिनती हो जाएगी। जिससे कोटेदार का चयन हो जाएगा। काफी देर तक पंचायत के बाद मामला तय नहीं हो रहा था। तभी प्रधान के ससुर अमर बहादुर यादव ने प्रत्याशियों से कहा कि खुला मतदान चाहते हो या गुप्त। बस इसी बात को लेकर प्रत्याशियों के बीच कहासुनी के दौरान हाथापाई होने लगी। तभी कुछ लोग असलहों से फायरिंग करने लगे। जिसके चलते भगदड़ मच गई।

भागने के दौरान ग्रामीण चुटहिल भी हुए। प्रभारी एसओ भी जान बचाकर पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भागे। हाथ में असलहा लहराते हुए दबंगई पर उतारू हमलावर लोगों से मारपीट भी करने लगे। जान बचाकर चुनाव अधिकारी सेक्रेटरी धु्रव जायसवाल व पंचायत मिश्र राजीव लोचन भाग निकले। कुछ ही देर में अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद बवाल व फायरिंग करने वाले दबंगों को पुलिस ने दौड़ा लिया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस दोनों को लेकर थाने पर चली गई। कुछ देर में लालगंज तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद वापस हो गए। कोटा चयन की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। प्रभारी एसओ जेठवारा अशोक कुमार ने बताया कि बवाल व फायरिंग करने वाले दो लोगों को दबोच लिया गया है। अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

कोटे के लिए पहले से थी तनातनी
लक्ष्मणपुर विकासखंड के काछा शुकुलपुर में कोटा चयन को लेकर पहले से ही प्रत्याशियों के बीच तनातनी थी। जिसके चलते ग्राम विकास अधिकारी की मांग पर जेठवारा पुलिस चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए मौके पर पहुंच गई लेकिन बवाल रोकने में नाकाम रही। पुलिस की मौजूदगी में अराजकततवों ने जमकर हंगामा किया। यहां तक खुलेआम असलहों से फायरिंग की और पुलिस को जान बचाने के लिए भागना तक पड़ा।


बवाल के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
कोटे की दुकान को लेकर चयन के दौरान हुए बवाल के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए पुरुष भाग निकले। फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर एक प्रत्याशी के समर्थक बताए जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed