फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   child died in road accident in rakha

बेकाबू स्कूल बस ने मासूम को रौंदा

Mon, 05 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Mon, 05 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
child died in road accident in rakha
न्यूज
कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज के पास सोमवार को बेकाबू स्कूली बस ने बाइक सवार मासूम को रौंद दिया। हादसे में मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया     और बस को कब्जे में ले लिया। डॉक्टरों ने महिला की हालत    गंभीर देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (20) अपनी चाची लक्ष्मी देवी (26) को लेकर चचेरे भाई यश (03) का इलाज कराने बाइक से शहर आया था। घर लौटने के दौरान जब वह कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज स्थित कालू इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही स्कूली बस ने बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर लगने के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। बस का पहिया मासूम यश व उसकी मां लक्ष्मी को रौंदते हुए निकल गई। धर्मेंद्र दूसरी ओर गिर गया था। घटना देख लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो चालक बस छोड़कर भाग निकला। घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed