{"_id":"58d01b744f1c1be7431a30d1","slug":"cheating-in-math-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल गणित की परीक्षा में धुआंधार नकल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईस्कूल गणित की परीक्षा में धुआंधार नकल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में धुआंधार नकल हुई। नकल रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से बनाए उड़न दस्ते पर नकल माफिया भारी पड़ गए। अधिकांश केंद्रों पर बोलकर और ब्लैकबोर्ड पर लिखकर प्रशभन पत्र हल कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर गणित के अध्यापकों को ही कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था। पेपर हल कराते हुए मिलने पर उड़नदस्ते ने चार कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। उधर, लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उड़नदस्ते ने दो बालिकाओं को नकल करते हुए पकड़े जाने पर रस्टीकेट कर दिया।
सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने शिक्षा शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा दी। गणित के सवालों को हल करने में परीक्षार्थियों को पसीना आ गया। अधिकांश केंद्रों पर नकल बोलकर कराई जा रही है, इसलिए कॉलेजों ने गणित के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनाती दे रखी थी। उड़न दस्ते में शामिल वित्त एवं लेखाधिकारी अनुपम सिन्हा ने बीडीमिश्र इंटर कॉलेज तारापुर में दो शिक्षकों के पेपर हल कराते मिलने पर उन्हें तुरंत कार्यमुक्त कर दिया। जीआईसी चंदीगोविंदपुर के प्रिंसिपल इनारु प्रसाद ने रामस्वरुप रामअधीन खानापट्टी लालगंज में नकल कराते हुए मिले दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। लालगंज कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नकल करते मिलीं दो बालिकाओं को उड़नदस्ते ने रस्टीकेट कर दिया। हाईस्कूल गणित की परीक्षा में कई केंद्रों पर अंदर से धुआंधार नकल कराई गई।
ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को बाहर चिट-पूर्जी लाने पर तो रोक लगाई गई थी, लेकिन अंदर इमला बोला जा रहा था। नकल रोकने में प्रशासनिक अमला पूरी तरह नाकाम रहा। उड़न दस्ते सड़कों पर ही घूमते रह गए। उड़न दस्तों की नाकामी से नकल कराने वालों की चांदी रही। लालगंज और सांगीपुर इलाके में तो नकल माफिया ने सारे रिकार्ड तोड़ दिया। उड़न दस्ते में शामिल किए अफसर नकलची केंद्रों पर जाने से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
दो केंद्रों की परीक्षा निरस्त, सेंटर डिबार
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के इमला बोलकर लिखाते मिलने पर डीआईओएस ने दो केंद्रों की परीक्षा निरस्त करते हुए सेंटर को डिबार घोषित कर दिया है। दोनों कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
सोमवार को दूसरी पाली में डीआईओएस अपनी टीम के साथ सर्वजीत गिरि इंटरकॉलेज कटरागुलाब सिंह पहुंचे तो देखा कि कक्ष संख्या में एक में तैनात कक्ष निरीक्षक गाइड से इमला बोलकर नकल करा रहा था। उड़नदस्ते को देखकर कक्ष निरीक्षक नकल सामग्री के साथ भागने लगा। इस पर टीम में शामिल लोगों ने उसे दबोच लिया। डीआईओएस ने जब परीक्षार्थियों की कापी से मिलान किया तो सभी के उत्तर एक जैसे थे। डीआईओएस ने परीक्षा निरस्त करते हुए केंद्र को डिबार कर दिया है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। पहली पाली की परीक्षा में पट्टी स्थित केवलादेवी इंटरकॉलेज दलापुर के औचक निरीक्षण में एक पेपर कम होने पर टीम ने खोजबीन प्रारंभ किया, तो कॉलेज के एक कक्ष में पेपर हल करते हुए सॉल्वर मिला। डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि इस केंद्र की परीक्षा निरस्त करते हुए केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने तहसील प्रभारी को केंद्र व्यस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।