फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   chain shanching from pac constable

बदमाशों ने पीएसी सूबेदार की पत्नी का लॉकेट छीना

Fri, 09 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 09 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
chain shanching from pac constable
Journey in Tejas trains will be more costly than Shatabdi Trains - फोटो : pic as demo
इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस में गुुरुवार रात बदमाश पीएसी सूबेदार की पत्नी की लॉकेट लूटकर भाग निकले। घटना के बाद सूबेदार मदद के लिये ट्रेन में ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को खोजता रहा, मगर वे नहीं मिले। हारकर पीड़ित ने घटना की तहरीर जीआरपी प्रतापगढ़ में देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके बावजूद पुलिस रिपोर्ट लिखने के बजाए तहरीर लेकर मामले को मैनेज करने में जुटी रही।
विज्ञापन


हरिद्वार एक्सप्रेस में इस सप्ताह दो लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। गुुरुवार रात एक बार फिर ऐसी ही घटना हुई। पीएसी मिर्जापुर में तैनात सूबेदार घनश्याम पत्नी का इलाज कराने हरिद्वार एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। घनश्याम ने बताया कि रात में ट्रेन अमेठी स्टेशन से आगे बढ़ी तभी बदमाश उनकी पत्नी के गले से सोने का लाकेट छीनकर भाग निकले। वे लखनऊ गये और दूसरी ट्रेन पकड़कर प्रतापगढ़ आये। जीआरपी को घटना की तहरीर दी। पता चला है कि एसओ ने दंपति को घंटों थाने पर बैठाए रखा। मामले को मैनेज करने की बात चलती रही। हालांकि सूबेदार तैयार नहीं हुआ। तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इस बारे में पूछे जाने पर एसओ वीके सिंह ने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन


टीटीई, सिपाहियों को खोजते रहे
लूटकांड के बाद घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिये ट्रेन के टीटीई और जीआरपी एस्कॉर्ट के सिपाहियों को घनश्याम खोजता रहा। बता दें कि हरिद्वार एक्सप्रेस में प्रतापगढ़ जीआरपी का एस्कॉर्ट चलता है जो रायबरेली तक जाता है। उसके बाद रायबरेली जीआरपी एस्कॉर्ट ट्रेन के साथ जाती है। पीड़ित घनश्याम ने बताया कि वह लखनऊ तक जवानों की तलाश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed