फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CCTV camra brust

लूट के समय बंद था डीएम आवास का सीसीटीवी कैमरा

Sun, 24 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 24 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
CCTV camra brust
सीसीटीवी - फोटो : demo
जिलाधिकारी आवास के सामने शराब कंपनी के कैशियर से हुई तीन लाख की लूट में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली रहे। पुलिस की उम्मीदें तब धूमिल हो गईं जब जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय डीएम आवास में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद था। अब पुलिस को यूको बैंक के सीसीटीवी फुटेज से ही कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। शराब कंपनी के कैशियर से गुरुवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने जिलाधिकारी आवास के सामने तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश बैग में रखे तीन लाख रुपये और तीन चेक लेकर भागने में कामयाब रहे। तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ लुटेरे नहीं लगे और न ही उनका कोई सुराग लगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को उठाया, लेकिन उनसे भी कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


चूंकि घटनास्थल के सामने ही जिलाधिकारी का आवास है। आवास के बाहर का दृश्य देखने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। ऐसे में कोतवाली पुलिस को उम्मीद थी कि जिलाधिकारी आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों का हुलिया पता चल सकता है। कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय कैमरा बंद था। अब पुलिस को मीराभवन से लेकर बस डिपो तक पड़ने वाले यूकों बैंक, कालेज व दूसरे संस्थानों की सीसीटीवी फुटेज का ही सहारा है। शनिवार को पुलिस यूको बैंक पहुंची, लेकिन बैंक बंद मिला। कालेज में भी अवकाश हो गया था। कोतवाली पुलिस का तर्क है कि बदमाश मीराभवन चौराहे से ही कंपनी के कैशियर का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही घटना को अंजाम दे दिया। अंबेडकर चौराहे तक बदमाशों को देखा गया है। इसके बाद वह किस दिशा में भागे, इसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस का कहना है कि बदमाश पुलिस लाइन, बस डिपो या फिर पुलिस चौकी के सामने से भागे होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed