फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Caused great discomfort in the police line at midnight

आधी रात को पुलिस लाइन में मचा हड़कंप

Thu, 12 Feb 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 12 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Caused great discomfort in the police line at midnight
जनपद चंदौली के लिए स्थानांतरित महिला सिपाही ने बुधवार रात पुलिस लाइन स्थित आवास में खुद की पिटाई और कमरे में आग लगाने की शिकायत की तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचे अफसरों ने कार्रवाई की धमकी दी तो दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी बताने लगे। इसके बाद हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जनपद इलाहाबाद की रहने वाले एक महिला सिपाही यहां से कुछ दिन पहले चंदौली के लिए कार्यमुक्त हो चुकी है। उसने पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों के आवास में कमरा ले रखा है। बुधवार रात करीब तीन बजे कंट्रोल रूम को मैसेेज मिला कि महिला सिपाही को कोई मारपीट रहा है और कमरे में आग लगा दी है। इस बात का मैसेज पास होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन पुलिस चौकी के सिपाहियों के साथ ही महिला थाना एसओ दुर्गावती भी भागकर मौके पर पहुंचीं। कमरे में जल रहे कपड़ों को सिपाहियों ने बुझाया।
विज्ञापन


 वहां से महिला एसओ पीड़ित महिला सिपाही और आरोपी सिपाही को थाने ले आईं। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी भी महिला थाने पहुंच गए। उन्होंने मुकदमा लिखाने की धमकी दी तो वे एक दूसरे को पति-पत्नी बताने लगे। दोनों ने आर्य समाज प्रयाग में हुई शादी का प्रमाण पत्र दिखाने लगे। महिला आरक्षी को मारने पीटने का आरोपी सिपाही मेरठ का रहने वाला है और मौजूदा समय में पुलिस लाइन में ही तैनात है। महिला एसओ ने बताया कि दोनों का पहले विवाह हुआ है। दोनों अपने पति और पत्नी को तलाक देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि बुधवार की रात महिला सिपाही के कमरे पर उसका दूसरा पति बताने वाला सिपाही पहुंचा। उस समय दरवाजे पर ताला लटक रहा था। मोबाइल पर फोन करने के बाद भी महिला सिपाही ने रिस्पांस नहीं दिया। रात करीब सवा तीन बजे महिला आरक्षी वापस आई तो वह पिल पड़ा। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। कमरे में रखे कपड़े ही जले हैं और किसी किस्म का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed