फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BDO defending VDO's

वीडीओ के बचाव में उतरे खंड विकास अधिकारी

Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन करने वाले दस वीडीओ पर अब मुकदमा नहीं होगा। ब्लाकों में तैनात जिन बीडीओ को मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया था, वह वीडीओ के बचाव में आ गए हैं। बीडीओ का कहना है कि अगर किसी अपात्र के खाते में धनराशि गई है, तो उसकी रिकवरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जिले के बाबागंज और सांगीपुर ब्लाक में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन करने में फंसे दस ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों के बचाव में खंड विकास अधिकारी आ गए हैं। सीडीओ ने बीडीओ को पत्र भेजकर दोषी वीडीओ पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा था। आश्चर्य की बात तो यह है कि जो बीडीओ आज मुकदमा दर्ज कराने से किनारा काट रहे हैं, उन्होंने ही इन कर्मचारियों का नाम कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। फिलहाल खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों के बचाव में आ गए हैं। सांगीपुर ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार देख रहे बीडीओ ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि कोई अनियमितता का मामला तो है नहीं, लाभार्थी का चयन ग्राम पंचायतें करती हैं, अगर किसी अपात्र व्यक्ति के खाते में धनराशि गई है, तो उससे रिकवरी की जाएगी। जबकि बाबागंज के बीडीओ ओम निरंकार मिश्र ने भी कुछ इसी तरह का जवाब दिया।
विज्ञापन

बीडीओ कुसुमलता की शासन में पकड़ गुरुवार को उस समय फेल हो गई, जब उनके निलंबन का पत्र आ गया। हालांकि सुल्तानपुर जिले के मोतिगर ब्लाक में तैनाती के दौरान भी अनियमितता की गिरफ्त में आई थीं, मगर उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed