{"_id":"5a2d7d354f1c1bb34a8b55b7","slug":"car-collides-with-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में ट्रैक्टर से भिड़ी बोलेरो, दो की मौत, 11 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडा में ट्रैक्टर से भिड़ी बोलेरो, दो की मौत, 11 घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी को ससुराल से विदा कराकर घर लौट रहे रायबरेली के एक परिवार की बोलेरो कुंडा के खेमीपुर गांव के पास ट्रैक्टर से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबे पर आसपास के लोग बचाव में जुट गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से बोलेरो का गेट तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने युवती समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
रायबरेली जनपद के सलवन थाना क्षेत्र के बोधी का पुरवा गांव निवासी रामेश्वर सरोज ने अपनी बड़ी बेटी पूनम की शादी कुंडा कोतवाली के लाली का पुरवा सिलावटपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र राजाराम के साथ चार दिन पहले की थी। रविवार को वह बेटी को विदा कराकर घर ले जाने के लिए आए थे। इसके लिए दो बोलेरो बुक की थी। एक पर लड़की और उसके परिजन थे। दूसरी गाड़ी में परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार थे। शाम करीब पांच बजे विदाई होने के बाद सभी रायबरेली के लिए निकले। खेमीपुर पेट्रोलपंप के पास एक बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे ट्रैक्टर पलट गया। बोलेरो के परखचे उड़ गए। ग्रामीणों और पुलिस की बचाव कार्य के बाद सभी घायलों को एबुंलेंस से अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने बोलेरो चालक प्रमोद निवासी सिरसिरा रायबरेली व साधना (18) पुत्री रामेश्वर बोधी का पुरवा सलवन रायबरेली को मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो