फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bridge Demolished overloaded by truck

ओवरलोड ट्रक से ध्वस्त हो गया पुल

Sun, 25 Mar 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bridge Demolished overloaded by truck
ऑवरलोड ट्रक होने से टूट गया 15 साल पुराना पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
 सोनाही से गोलापुर जाने वाली सड़क पर स्थित नाले पर बना पुल ओवरलोड ट्रक गुजरने से ध्वस्त हो गया। जिससे कई गांवों का आवागमन ठप हो गया। 15 साल पहले बना पुल ध्वस्त होने से गांव के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही बाजार से दक्षिण दिशा में गोलापुर गांव की ओर जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण 15 साल पहले हुआ है। सोनाही बाजार के पास नाला है। जिसे पार करने के लिए लोनिवि ने पुल का निर्माण कराया था।
विज्ञापन


कई महीनों से पुल जर्जर होने की शिकायत ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से भी की थी। इस पुल से भारी वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया था। इसके बावजूद शनिवार दोपहर पुल की क्षमता से अधिक भार लेकर एक 14 चक्का ट्रक गोलापुर की ओर जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक पर मोरंग लदा था। जैसे ही ट्रक पुल से गुजरने लगा। अभी वह आधा पुल पार नहीं कर सका था तभी पीछे से नाले के पुल की छत भरभराकर गिरने लगी। आगे का हिस्सा भी गिर गया। जिससे पुल के बीच वाले पाए पर ट्रक का पिछला हिस्सा लटक गया।


ट्रक का कुछ हिस्सा हवा में लटक गया। यह देख आसपास के लोग दौड़े। चालक व खलासी को किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीणों का आरोप था कि मानक के विपरीत बन रहे पुल की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी। जिसका खामियाजा आज उठाना पड़ रहा। पुल के ध्वस्त होने से गोलापुर, गोंई, यहियापुर व चौपई गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया है। अब उन लोगों को दुपहिया व चार पहिया लेकर इन गांवों में दूसरे रास्ते से पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed