{"_id":"590b8a504f1c1b0646442ec9","slug":"bolero-reversed-four-injured-in-rescue-of-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में बोलेरो पलटी, चार लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बचाने में बोलेरो पलटी, चार लोग जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
जेठवारा थाना के मनीपुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने में बोलेरो पलट गई। इससे पूर्व प्रधान के बेटे समेत चार लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी को घर भेज दिया।
बोझवा के पूर्व प्रधान हैदर का बेटा माजिद गुरुवार को बोलेरो लेकर अपने तीन साथियों के साथ शहर आ रहा था। जैसे ही वह मनीपुर गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उस पर सवार लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराने के साथ घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।