फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   youngster shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या, शव जंगल में फेंका

Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
youngster shot dead
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
 अंतू के पूरे बंशी निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को जंगल में फेंक दिया। सोमवार को उसका रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव लेकर अंतू-चिलबिला मार्ग पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर अंतू के साथ ही नगर कोतवाली पुलिस और अधिकारी हरकत में आए। शव उठाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। मौके पर पहुंचे सदर विधायक संगम लाल गुप्ता के मदद के आश्वासन पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे बंशी निवासी आशीष मिश्रा (23) पुत्र कृष्णलाल मिश्र मां-बाप की इकलौती संतान था। वह आठ दिसंबर को घर पर खाना खाने की तैयारी कर रहा था। तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह घरवालों से थोड़ी देर बाद लौटने की बात कहते हुए निकल गया। शाम होने पर भी वह नहीं लौटा तो परिजनों ने समझा कि उसे एक शादी में जाना था। हो सकता है वह शादी में चला गया हो। दूसरे दिन भी उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे। उसका मोबाइल बंद था। घटना की जानकारी पिता ने पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। सोमवार सुबह ग्रामीण गांव के किनारे जंगल की ओर गए। जहां आशीष का रक्तरंजित शव पड़ा था। परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर अंतू-चिलबिला मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। खबर मिलने पर अंतू पुलिस के साथ ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों से पुलिस की तीखी झड़प हुई। जाम स्थल पर सीओ सिटी राम आशीष यादव, सीओ सदर रवि सिंह, कंधई व कोहड़ौर एसओ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसडीएम सदर पंकज वर्मा और सदर विधायक पहुंचे। सदर विधायक के आश्वासन के बाद परिजन व ग्रामीण माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed