फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   youngster murdered

छत पर सो रहे युवक की सिर कूंचकर हत्या

Mon, 18 Sep 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
youngster murdered
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जेठवारा पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।जेठवारा थाना क्षेत्र के बगियापुर लेहरा निवासी धीरेंद्र कुमार यादव पुत्र रमेश चंद्र यादव शनिवार की रात खाना खाने के बाद मकान
विज्ञापन


के छत पर सोने चला गया। रात लगभग 12 बजे उसकी चीख सुनकर चाची की नींद खुल गई। वह भागकर छत पर गईं तो वहां धीरेंद्र खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा था। उसके सिर पर किसी वजनदार हथियार से प्रहार किया गया था। उसने शोर मचाया तो भाई व चचेरे भाई संग गांव के लोग पहुंचे। एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। हालांकि इलाहाबाद पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। लोगों ने घटना की सूचना कटरागुलाबसिंह पुलिस चौकी पर दी। रविवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसओ जेठवारा ने बताया कि घटना संदिग्ध मालूम हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


धीरेंद्र भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई अवधेश ने बताया कि रविवार की रात खाना खाते समय बाइक के बारे में पूछने पर धीरेंद्र ने बताया कि तीन लोगों ने हीरागंज ड्रेन पर उसकी बाइक छीन ली थी। जो रविवार की सुबह घर से करीब एक किमी दूर नाले के पास मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगियापुर निवासी रमेशचंद्र परिवार के गुजर बसर के लिए एनटीपीसी कर्नाटक में नौकरी करता है। ग्रामीणों की मानें तो धीरेंद्र नशे का आदी था। शराब व गांजे की लत ने उसे बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया था। नशे के कारण ही पत्नी से विवाद हो गया और वह अपने मायके चली गई। तीन दिन पहले धीरेंद्र ने मां से लड़ाई कर ली तो वह भी अपने मायके चली गईं। जिसके बाद छोटा भाई अवधेश ही खाना बनाता था। उसकी हरकतों से पड़ोसी भी तंग आ चुके थे। कई बार लोगों ने पुलिस से उसकी शिकायत भी की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed