फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike man killed in clash

बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Sun, 30 Nov 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Nov 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike man killed in clash
बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में मिट्ठूलाल (22) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के लकुरी गांव निवासी मिट्ठूलाल (22) पुत्र बाबू सरोज शनिवार की दोपहर बाइक से पड़ोसी दिवाकर के साथ भटनी गया था। वहां अपना काम करने के बाद वह घर के लिए लौटने लगा। शाम करीब छह बजे वह घर से आधा किलोमीटर दूर था। तभी गांव का ही एक युवक तेज रफ्तार से बाइक लेकर सामने से आ गया औा दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइक चला रहा मिट्ठूलाल और दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन रायबरेली ले जा रहे थे लेकिन सलवन के करीब ही मिट्ठूलाल ने दम तोड़ दिया। निजी अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो परिजन रोते बिलखते हुए शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन


 आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव निवासी राहुल मिश्र (30) पुत्र रामजी शनिवार की शाम 7 बजे ढखवा की ओर बाइक से जा रहा था। रास्ते में वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed