{"_id":"59d678974f1c1ba9538b5d63","slug":"bike-collied-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल लेकर लौट रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से घर में कोहराम मचा रहा।
उन्नाव जनपद का रहने वाला इमामुद्दीन (24) पुत्र रज्जाक कई दिन पहले अपनी ससुराल सराय नाहर राय आया था। गुुरुवार की सुबह धान की सिंचाई के लिए पंपिंगसेट चलाया गया था। पंपिंग सेट के लिए इमामुद्दीन डीजल लेने के लिए होला का पुरवा गया था। डीजल लेकर वह लौट रहा था। रास्ते में जब पह ऊदापुर नर्सरी स्कूल के पास पहुंचा। तभी मोड़ के करीब होला का पुरवा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों के पहुंचने पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग भागकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह सुनते ही परिजन रोते-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।