{"_id":"5bc23194bdec2269af6482e6","slug":"beating-in-the-matter-of-overtake","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के विवाद में मारपीट, महिलाओं से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक के विवाद में मारपीट, महिलाओं से लूटपाट
pratapgarh
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। वाहन को ओवरटेक करने के विवाद में सरेराह जमकर मारपीट हुई। टवेरा सवार महिलाओं से लूटपाट भी की गई। बीचबचाव करने पहुंचे भाजपा नेता को भी हमलावरों ने लहूलुहान कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मानधाता थाना क्षेत्र के सरायगोविंद निवासी बृजेश कुमार मौर्य शनिवार को अपने परिवार के साथ टवेरा कार से पट्टी रिश्तेदारी जा रहे थे। रखहा बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास बाइक को पास न देने पर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवकों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। बीच-बचाव के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष लवलेश पांडेय पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों के दौडने पर हमलावर भाग निकले। उनकी एक बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद बाइक को कब्जे में ले लिया।
पुलिस आरोपियों की तलाश करने लगी। टवेरा मालिक बृजेश ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी कि शैलेंद्र सिंह, मोनू सिंह निवासी नौहरहुसैनपुर समेत तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और कार में बैठीं महिलाओं के जेवरात लूट ले गए। सभी के हाथ में तमंचे थे। एसओ कंधई ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन ओवरटेक करने को लेकर मारपीट हुई थी।