फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ban on DJ

डीजे बवाल की जड़, आबादी तक प्रतिबंधित

Fri, 12 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
विसहिया में आयोजित पंचायत में अधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया। अधिकारियों के सामने निशान के विवाद को लेकर चली पंचायत में डीजे को बवाल की जड़ मानते हुए इसे दोनों पक्षों के जुलूस के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोपहर से शुरू हुई पंचायत घंटों चलती रही। हथिगवां थाना क्षेत्र के विसहिया गांव में निशान ले जाने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच बवाल बढ़ा तो पुलिस बीच में आ गई। उस समय तो निशान को लेकर मामला शांत करा दिया गया लेकिन सोमवार को फिर से निशान उठाने की सूचना थाने में एक पक्ष से दी गई तो प्रशासन को पसीने आने लगे।
विज्ञापन


हथिगवां एसओ ज्ञानेंद्र सिंह इस मामले को लेकर गुरुवार को गांव पहुंचे और दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई। काफी प्रयास के बाद भी दोनों पक्ष सहमत नहीं हुए। इसकी जानकारी सीओ व एसडीएम को दी गई तो शुक्रवार को फिर से इसके लिए पंचायत बुलाई गई। दोनों पक्षों को डीजे से ऐतराज था। ऐसे में दोनों पक्षों के किसी भी जुलूस में आबादी तक के लिए इसे प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही निशान के लिए दूसरा रास्ता बताया गया। शादी ब्याह में डीजे को प्रतिबंधित नहीं किया गया है। आबादी तक किसी प्रकार के लाउडस्पीकर से संबंधित वाद्ययंत्र नहीं बजाए जाएंगे। आबादी से दूर होने पर लिंकरोड पर पहुंचने पर डीजे की मनाही नहीं हैं। इसके लिए बाकायदा समझौता लिखा गया है। इसमें सारी शर्तें लिख दी गईं हैं। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह, सीओ कवींद्र नाथ मिश्र, एसओ ज्ञानेंद्र सिंह, प्रधान शिवाकांत ओझा, शिवसेना प्रमुख दिनेश पांडेय, कल्लू, मुन्ना, सुरेंद्र, पूर्व प्रधान चुन्ने मियां, नसीम, गुड्डू, मो.हैदर सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed