फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing on transporter

विश्वनाथगंज बाजार में ट्रांसपोर्टर को गोली मारी, रेफर

Mon, 28 Aug 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
firing on transporter
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
मानधाता थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज बाजार में कार सवार ट्रांसपोर्टर आबिद हुसैन पर स्कार्पियो व बाइक सवार हमलावरों ने हाकी डंडे से हमला कर दिया। बाजार के लोग दौड़े तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग करते हुए रानीगंज की ओर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल ट्रांसपोर्टर को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों के रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के डडडहा अकारीपुर निवासी आबिद हुसैन उर्फ बबलू (35) पुत्र मोहम्मद नजीर की मध्य प्रदेश के भुसावल जिले में अपना ट्रांसपोर्ट और अपना ढाबा है। वह रविवार को अपने घर आया। रिश्तेदार की अल्टो कार लेकर वह दोपहर में विश्वनाथगंज बाजार पहुंचा। लोगों से मिलते जुलते हुए उसने रिश्तेदार इरशाद के मेडिकल स्टोर के सामने कार रोक दी। कार में बैठकर वह फोन पर किसी से बात करने लगा। तभी एक स्कार्पियो, दो बुलेट, 3 पल्सर व एक अपाचे बाइक से वहां 20 लोग पहुंचे। वाहन खड़ा करने के बाद सभी ने कार को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद हाकी डंडे व असलहों से लैस हमलावरों ने पहले कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर आबिद हुसैन को पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर बाजार के लोग दौड़े। लोगों को आते देख हमलावरों ने आबिद को गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोली लगने से घायल आबिद को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ रानीगंज, मानधाता एसओ दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल ट्रांसपोर्टर के करीबियों से पूछताछ के बाद रंगौली के क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर दबिश दी। वह नहीं मिला तो पुलिस उसके भाई को उठा ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसओ मानधाता ने बताया कि भुसावल की रंजिश में रानीगंज के दांदूपुर निवासी दिलशाद अहमद ने अपने साथियों के साथ उस हमला बोला और गोली मारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed