{"_id":"57bc8e1e4f1c1b774cd4fd76","slug":"attack-on-odf-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ टीम पर हमला, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओडीएफ टीम पर हमला, पांच घायल
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
युवक पर हमला करते हमलावर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही में मंगलवार को ओडीएफ टीम पर हमला बोल दिया गया। पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर सभी को दौड़ाकर पीटा। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अफसर अपनी जान बचाकर भागे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले।
सोनाही गांव को अधिकारियों ने ओडीएफ घोषित किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीपी सिंह की अगुवाई में गौरव यात्रा निकाली गई। जिसमे प्रधान शांति देवी, एडीओ पंचायत शिवचरन पुष्पजीवी समेत गांव के दूसरे लोग शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गौरव यात्रा के दौरान ही पूर्व प्रधान त्रिलोचन सिंह का बेटा अपने साथियों के साथ पहुंच गया। वह गौरव यात्रा रोकने के साथ ही बोला कि गांव में पहले से ही शौचालय बन चुके हैं। इसलिए यहां यात्रा निकालने की कोई जरूरत है और न ही ग्रामीणों को शौचालय चाहिए। इसे लेकर प्रधानपति राम इकबाल व उसके समर्थकों से कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ा और पूर्व प्रधान के बेटे ने साथियों के साथ टीम पर हमला बोल दिया। मारपीट होते देख अधिकारी जान बचाकर भागे।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग निकले। घायल खंड प्रेरक अतुल पांडेय, सफाईकर्मी शिवकुमार, बेचूराम, राजकुमार व सुमन देवी घायल हो गईं। सभी को बेलखरनाथ अस्पताल ले जाया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे दीपक सिंह, रणवजिय सिंह, नीरज सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य मामलों में केस दर्ज कर लिया। प्रधान शांति देवी ने भी तहरीर दी है। एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि हमला करने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है।