फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   army soldier died after watching father's deadbody

पिता का शव देखते ही चल बसा फौजी बेटा

Sat, 29 Oct 2016 11:23 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के सरायमुरार सिंह के रहने वाले सेना के जवान पिता का शव देखते ही गश खाकर गिर पड़े। इलाज के दौरान ही उनकी भी सांसें थम गईं। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों शव घर पहुंचे तो परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा।
विज्ञापन


सरायमुरार सिंह निवासी वीरेंद्र सिंह सेना से रिटायर हुए थे। वीरेंद्र की उम्र 70 के करीब पहुंच गई थी। दो दिन पहले तबियत खराब होने पर उसे परिजन इलाहाबाद ले गए। वहां इलाज के दौरान शनिवार को वीरेंद्र की मौत हो गई। हालांकि पिता के मौत की खबर सेना के जवान बेटे 40 वर्षीय जितेंद्र सिंह को नहीं थी। उन्हें सिर्फ इतना पता था कि पिता बीमार हैं। अवकाश लेकर वह शनिवार को अस्पताल पहुंचे। यहां पता चला कि कुछ देर पहले ही उनके पिता की मौत हो ुकी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में पिता का शव देखते ही जितेंद्र गश खाकर वहीं गिर पड़े। उन्हें संभालने के बाद परिजनों ने डाक्टरों को बुलाया। हालांकि इलाज के दौरान जितेंद्र की भी सांसें थम गईं। दोहरे आघात से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। गांव में खबर पर पहुंची तो वहां भी हड़कंप मच गया। फौजी पिता व बेटे का शव एक साथ गांव पहुंचा तो परिजनों के साथ ही गांववालों की भी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed