{"_id":"5aad55294f1c1bbf758b5ef0","slug":"amethi-police-attack-stone-pelting-soldiers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी पुलिस पर हमला, पथराव, सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेठी पुलिस पर हमला, पथराव, सिपाही घायल
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे आचार्य तेजगढ़ गांव में शनिवार को ट्रक चोरी के आरोपी को पकड़ने गई अमेठी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर दौड़ाने के साथ पथराव भी किया गया। इससे एक सिपाही जख्मी हो गया।
लालगंज कोतवाली के पूरे आचार्य तेजगढ़ निवासी रिजवान पुत्र अहमद खान के घर पर शनिवार की भोर में अमेठी जनपद के मुंशीगंज व तेजगढ़ थाने की पुलिस ने दबिश दी। पुलिस का दावा है कि रिजवान अमेठी से ट्रक चोरी कर फरार हुआ है। पुलिस ने घर पहुंचकर उसे दबोच लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हल्ला मचा दिया कि संदिग्ध लोग उसे अगवाकर ले जा रहे हैं। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया।
उन पर पथराव करने लगे। इससे मुंशीगंज थाने में तैनात सिपाही इलाहाबाद के हंडिया निवासी शहदाब पुत्र सत्तार जख्मी हो गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं रिजवान की मां जैबुल निशा का आरोप है कि मुंशीगंज पुलिस ने इंसाफ अली, अब्दुल बारी, अब्दुल वहाब, वासिब अली के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों की पिटाई भी की। जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। उसके घर में घुसे पुलिसकर्मी आलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी के साथ ही दो मोबाइल ले गए।
विज्ञापन
बाइक चोरी में रिजवान जा चुका है जेल
तीन माह पहले रिजवान को प्रतापगढ़ एसओजी ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से चोरी की बाइक व असलहा बरामद हुआ था। उस समय पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।
खबर लिखे जाने तक नहीं दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था। चोटहिल सिपाही का इलाज गौरीगंज में चल रहा है। लालगंज सीओ ओपी द्विवेदी ने बताया कि बाहरी फोर्स आई थी। ट्रक चोरी के आरोपी के घर दबिश दी थी। ग्रामीणों ने ट्रक चोर को छुड़वाने के लिए बवाल किया। पुलिस ने कुछ भी नहीं किया है। हालांकि मुंशीगंज की पुलिस ने छापामारी के पहले हमें जानकारी नहीं दी थी।