फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ambulence vihecle damage

बेल्हा में बर्बाद हो रही करोड़ों की एंबुलेंस

Mon, 03 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
ambulence vihecle damage
संवेदनहीनता ने ली बच्चे की जान - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
जिला अस्पताल के रोगी वाहन खराब हो गए हैं। इन वाहनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रामक रोग फैलने की सूचना पर गांवों में पहुंचती थी। अब उनके पास कहीं आने-जाने के लिए वाहन ही नहीं हैं। ऐसे में सूचना मिलने के बाद भी चिकित्सकों की टीम गांव नहीं पहुंच पा रही है। उधर, सीएमओ आवास में दर्जनों एंबुलेंस के साथ अन्य गाडियां सड़ रही हैं। मगर इस ओर किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है। न तो इनकी नीलामी की जा रही है और न ही दूसरे वाहन विभाग को मिल रहे हैं।


जिला अस्पताल को दो रोगी वाहन मिले थे। इस वाहन को उस समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कहीं लेकर जाते थे जब सीएमओ और सीएमएस का निर्देश मिलता था। बताते हैं कि ज्यादातर इन वाहनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम जिस गांव में चिकनपॉक्स, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने पर पहुंचती थी। मरीजों का तत्काल गांव में ही इलाज शुरू कर देती थी। गांवों में दवा का छिड़काव करती थी। मगर इन दिनों जिस वाहन से टीम जाती थी वही बीमार चल रही है, जबकि मौसम परिवर्तन होने के कारण संक्रामक रोग फैलने का डर बना हुआ है। यदि किसी गांव में आधा दर्जन से अधिक लोग संक्रामक बीमारी के चपेट में आ जाते हैं तो उनका इलाज हो पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्हें किसी तरह जिला अस्पताल ही आना होगा। मगर इस समस्या की ओर किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं पड़ रहा है। वहीं, सीएमओ आवास में देखा जाए तो जीप, मालवाहक वाहन के साथ करीब तीन दर्जन से अधिक एंबुलेंस सड़ रही हैं।
विज्ञापन


काफी दिनों से खराब पड़े वाहनों को कंडम घोषित करने के लिए एआरटीओ से कहा गया था। मगर आरआई कंडम खराब पड़े वाहनों की जांच करने के लिए नहीं आ रहे हैं।
महेन्द्र विक्रम सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल।
आवास के अंदर खराब पड़े वाहनों का लिखा पढ़ी शासन स्तर पर की गई है। जैसे उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलेगा उसी हिसाब से किया जाएगा।
यूके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed