{"_id":"56e8526f4f1c1b1d118b4ca5","slug":"advocate-shoot-in-pratapgarh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से कचहरी तक अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल से कचहरी तक अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
जूबाए के पूर्व उपाध्यक्ष जवाहरलाल मिश्र की हत्या की जानकारी होते ही कचहरी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में वकील जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही वे फफक पड़े। गुस्साए वकीलों ने हल्ला बोला तो भगदड़ मच गई। साथी का शव लेकर कचहरी की ओर चले तो उनका उग्र रूप देख सहमे दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे। पुलिस लाइन में जाम के दौरान भी पुलिस अफसरों से तीखी नोकझोंक हुई।
लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र की हत्या की खबर सुनते ही हर कोई दंग रह गया। आला अधिकारी भी भागकर अस्पताल पहुंच गए। इस बीच जैसे ही मैजिक से शव लेकर सिपाही पहुंचे, वहां पहले से मौजूद अधिवक्ता बिलख पड़े। अधिवक्ता जय प्रकाश मिश्र, संतोष तिवारी, आरिफ खान, मुन्नू बाबू, गिरीश मिश्रा, अशोक पांडेय साथी का शव देखते ही सदमे में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गुस्साए वकीलों ने अफसरों के खिलाफ हल्ला बोला। जिसके चलते अस्पताल में भगदड़ मच गई। वहां से शव लेकर अधिवक्ता कचहरी की ओर चल पड़े। वकीलों की नारेबाजी देख और स्ट्रेचर पर खून से सनी लाश देख लोग सहम गए। बवाल की आशंका को देखते हुए दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। पुलिस लाइन तिराहे पर जाम लगाने के दौरान वकीलों और पुलिस अफसरों के बीच भी तीखी झड़प हुई। टकराव की आशंका को देखते हुए वादकारी व आसपास के लोग भाग निकले। कचहरी में भी खासी गहमागहमी रही।