{"_id":"5a0f1c174f1c1bda538bd8a0","slug":"accident-in-tilak-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंगारपुर कमासिन गांव में शुक्रवार को तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान वर पक्ष के नाई, जबकि कन्या पक्ष के पंडित के साथ एक रिश्तेदार को गोली लग गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस वीडियोग्राफर को हिरासत में लेकर हर्ष फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है।
सिंगारपुर कमासीन गांव निवासी जमुना प्रसाद मिश्र के बेटे की शादी सोरांव थाना के होलागढ़ में तय है। शुक्रवार शाम तिलक चढ़ाने के लिए कन्या पक्ष के लोग आए थे। तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान ही पहले वर पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। देखते ही देखते शराब के नशे में धुत कन्या पक्ष के लोग भी फायरिंग करना शुरू कर दिए। फायरिंग के दौरान वर पक्ष के नाई चकवड़ निवासी पन्नालाल के पैर में गोली लग गई, वहीं कन्या पक्ष के रिश्तेदार ढेरहनी होलागढ़ निवासी राजेंद्र तिवारी व पंडित को गोली लग गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। वर पक्ष के लोगों ने गोली लगने से घायल पन्नालाल और राजेंद्र प्रसाद को सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया। पंडित को लेकर लोग सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफर को हिरासत में ले लिया। बाघराय एसओ ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई तहरीर नहीं देता है तो वर और कन्या पक्ष के लोगों के खिलाफ हर्ष फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।