फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in highway

हाईवे पर ट्रक ने युवक को कुचला, बहनोई घायल

Sun, 21 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
accident in highway
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर शनिदेव मोड़ के करीब एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उस पर सवार युवक और उसका बहनोई गिर गए। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बहनोई घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के हालामई निवासी विजय बहादुर पटेल (25) पुत्र जगलाल पटेल शनिवार की सुबह अपने बहनोई जयराम पटेल (40) पुत्र रामफकीरे पटेल निवासी सराय हरिनाहर राय के साथ छोटे भाई का गौना लाने के लिए निकला था। रानीगंज थाना क्षेत्र के उगईपुर में छोटे भाई की पत्नी को विदा कराकर वे निकले। शनिदेव मोड़ से इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर बाइक चढ़ाने के दौरान फिसल गई।
विज्ञापन


वे दोनों सड़क पर जा गिरे। तभी इलाहाबाद की ओर जा रही ट्रक के नीचे विजय बहादुर आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बहनोई जयराम घायल हो गया। घायल जयराम को अस्पताल ले जाया गया। आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने ट्रक चालक को दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मानधाता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक व ट्रक को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के हालामई निवासी भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने अपने छोटे भाई अमर बहादुर का विवाह 10 मई को उगईपुर में किया था। शादी के बाद मायके वाले उसे विदा कराकर ले गए थे। शनिवार का भाई का गौना लाने के लिए घर की महिलाओं के साथ विजय अपने बहनोई को लेकर निकला था। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी चमेला देवी बेहोश हो जा रही थी। मृतक के दो वर्ष की बेटी अंजली है। घर में खुशी की जगह मातम का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed