{"_id":"570948814f1c1b442cc810c8","slug":"accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से हलवाई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से हलवाई की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल की ओर भागे। पट्टी कस्बा निवासी अशोक मोदनवाल उर्फ कल्लू हलवाई (58) शनिवार को अपने साथी रोहित मोदनवाल (25) के साथ बाइक से बेल्हा देवी मंदिर दर्शन पूजन करने आ रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव के करीब सामने से जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। तभी ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे कल्लू व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ ही परिजनों को दी। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित का इलाज चल रहा है। इस बात की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक की खोजबीन करने लगी।
विज्ञापन