फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   aag in crop

कहीं छप्पर तो कहीं फसल हो गई राख

Mon, 03 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
aag in crop
news
फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर दो मकान व मवेशियों के सात छप्परों को जलाकर राख कर दिया। मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भोजेमऊ निवासी विधवा सरोजा देवी के मकान में सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक गांव टे लोग आग पर काबू पाते, इससे पहले ही आग ने यशवीर सिंह के मकान को अपने आगोश में ले लिया। तेज हवा के चलने के कारण आग ने बगल के शिवशंकर सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राधेश्याम के छप्परों को भी अपने आगोश में ले लिया। छप्परों में मवेशी बंधे हुए थे। जब तक लोग छप्पर के नीचे फंसे मवेशियों को बाहर निकालते। इसके पहले ही भैंस, बकरी समेत कई जानवर झुलस गए थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से सरोजा देवी व यशवीर सिंह की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। केवल परिवार के लोगों ने जो कपड़ा पहना था। वही उनके शरीर पर था। मामले की जानकारी के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षति का जायजा लेने के बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ की।
विज्ञापन


छह बीघा गेहूं के खेत की फसल जली

रानीगंज कैथौला/उदयपुर (ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के बरीबोझ राजा का पुरवा गांव में बलई वर्मा के गेहूं के खेत में सोमवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से द्वारिका वर्मा के पुत्र राकेश व छंगू वर्मा, गेंदा देवी पत्नी रमेश कुमार व मोतीलाल के खेत भी धू-धूकर जलने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ग्रामीणों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी से पीड़ितों की करीब छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। फसल में आग कैसे लगी इसका कारण साफ नहीं हो सका हैै। उधर उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवली रेहुआ लालगंज निवासी मुन्नू गुप्ता व उदयराज सिंह के बांस की कोठ में अचानक आग लग गई। अगलगी के कारण आस पास लोगों के बने घरों में आग पकड़ने की आशंका से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग को आगे बढने से रोक दिया, लेकिन कुछ लोगों के घूर व पुवाल भी जलने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग बुझाई गई। आग बुझने के बाद आस पास रहने वाले ग्रामीणों में ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से कई बीघे फसल जली

कुंडा/बाघराय। लगातार लग रही आग किसानों की गाढ़ी कमाई को खाक में मिला रही है। आग लगने पर देखते ही देखते खड़ी फसल जलकर राख में तब्दील हो जा रही है। हर दिन किसानों के खेतों में यह कहर बरप रहा है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐमापुर बिंधन गांव में सोमवार की दोपहर चन्द्रिका सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह के गेंहू के खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंसन बिजली के तार टूट कर खेत में गिर गया। इससे उसके खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीण उसे बुझाने का प्रयास करते लगभग एक बीघे की फसल जल गई। उधर बाघराय थाना क्षेत्र के बेधनगोपालपुर के तिलकुआ गांव में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। इससे कई बीघे की फसल जलकर राख हो गई। ांव के उदयराज सरोज, नंदलाल, रामेशर ओझा, देवी प्रसाद, दान बहादुर, खूंटी, राजू, पप्पू ओझा आदि किसानों की फसल इसमें जल गई। महीनों की मेहनत कुछ ही देर में जल जाने से इन घरों में चीख पुकार मची हुई है। इसी तरह से छेउंगा गांव में भी भीम यादव, जगतपाल यादव, हरिकिसुन के सौ-सौ बोझ गेहूं खलिहान में आग लगने से जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed