{"_id":"57aa19f54f1c1bb661ee5659","slug":"a-women-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगाकर महिला ने दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगाकर महिला ने दी जान
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
फूंका पुतला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से झगड़कर महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह आग का गोला बनकर दौड़ने लगी। शोर सुनकर लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान वह चीखते हुए बगल में मौजूद तालाब में कूद गई। परिजन उसे इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
बाघराय थाना क्षेत्र के जाटूपुर गांव निवासी विषहिन (30) की पति जंगली से सोमवार की शाम कहासुनी के साथ ही मारपीट हो गई थी। इससे नाराज विषहिन ने घर में बंद होकर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आग की तपिश से उसका शरीर झुलसने लगा तो वह चीखने लगी। उसकी चीख पर गांव के लोग जुटे, लेकिन जब तक वह कुछ कर पाते महिला घर से निकलकर बगल में मौजूद तालाब में कूद गई। इसके बाद परिजनों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिजन उसके शव को घर लाए और बिना पुलिस को सूचित किए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।