{"_id":"57aa18b84f1c1b0f11ee4c3a","slug":"a-old-peron-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बोलेरो ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह बेकाबू बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय संसारा गांव निवासी रामकृपाल (60) कचहरी के बगल पानी की दुकान चलाता था। साथ ही वह फूलमाला बेचने का व्यवसाय भी करता था।
मंगलवार की सुबह वह साहबगंज स्थित हनुमान मंदिर माला पहुंचाने गया था। इस दौरान सड़क पार करते समय प्रतापगढ़ से लालगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आने लगी। इस दौरान परिजनों व स्थानीय लोग वृद्ध को मृत कहकर घर ले जाने की जिद करने लगे। इस पर पुलिस ने विरोध जताया। जिससे लोगों की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। काफी देर बाद मामला शांत होने पर पुलिस घायल वृद्ध को जिला अस्पताल ले आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।