फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लूटपाट के बाद बदमाशों ने किराना व्यापारी को मारी गोली

लूटपाट के बाद बदमाशों ने किराना व्यापारी को मारी गोली

Sun, 16 Dec 2018 02:31 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट के बाद बदमाशों ने किराना व्यापारी को मारी गोली
प्रतापगढ़। शनिवार की देर शाम बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट के बाद किराना व्यापारी को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के सचौली निवासी राजेश कुमार दुबे (40) पुत्र रामबरन दुबे ने घर से कुछ दूरी पर मुख्य सडक़ पर सई नदी पुल के करीब किराने की दुकान खोल रखी है। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान पर बैठे राजेश को तमंचा सटा दिया। दिनभर की बिक्री के रुपये ले लिए। गल्ले व राजेश की जेब से रुपये लेने के बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से घायल व्यापारी को परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पहुंची रानीगंज पुलिस मामले की छानबीन करती रही। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय अकेले था दुकानदार
शनिवार की देर शाम जिस वक्त घटना हुई, उस समय सन्नाटा पसरा हुआ था। ग्राहक भी जा चुके थे। हर दिन की तरह राजेश भी दुकान बंद करने की तैयारी में था। तभी पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहुंचकर घटना को अंजाम दे दिया। चर्चा रही कि शाम से तीनों बदमाश घूम रहे थे।

विलंब से पहुंची पुलिस, आक्रोश
रानीगंज थाना क्षेत्र का सचौली गांव कंधई सीमा पर पड़ता है। सचौली मार्ग पर सूनसान स्थान भी पड़ता है। लूट के बाद व्यापारी को गोली मारने की खबर लोगों ने पुलिस को दी, लेकिन समय पर पुलिस नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।

पिस्टल पचा ले गई जेठवारा पुलिस
जेठवारा। आपराधिक मामलों में लिप्त आरोपी के घर दबिश के दौरान जेठवारा पुलिस के हाथ पिस्टल और तमंचा हाथ लगा था। हालांकि बाद में जेठवारा पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार दिखाते हुए जेल भेज दिया। जेठवारा पुलिस ने उसके पास से केवल एक तमंचा ही बरामद दिखाया था। पिस्टल पुलिस पचा ले गई। जिसकी क्षेत्र में खासी चर्चा है।


जेठवारा थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी इश्तियाक पुत्र बशीर को पुलिस ने तीन दिन पहले घर पर दबिश देकर दबोचा था। उसके पास से पिस्टल, तमंचा संग कारतूस बरामद हुआ था। पुलिस के हाथ दूसरा बदमाश कयाम नहीं लगा। जेठवारा थानाध्यक्ष ने खुद ही बरामद असलहों के बारे में जानकारी दी थी। शुक्रवार को इश्तियाक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार दिखाते हुए जेल भेज दिया। खास बात यह रही कि पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद दिखाया है। ऐसे में बरामद पिस्टल जेठवारा पुलिस पचा ले गई। जिसकी क्षेत्र में जोरशोर से चर्चा है। एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि इस बात की भी क्षेत्र में चर्चा है कि बरामद पिस्टल कोहड़ौर पुलिस को पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed