{"_id":"5bf83d43bdec2241ab33883c","slug":"91542995267-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो- 19-12-01","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो- 19-12-01
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
मुजफ्फरनगर के 19 लोगों का पुलिस ने मांगा डाटा
बिना सूचना दिए ही एक जगह पर कर रहे थे निवास
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दूसरे जनपद से आए करीब 19 लोगों को संदेह पर उनकी आईडी की जांच की। लेकिन उन्होंने थाने में अपने रहने की सूचना नहीं दी थी। पुलिस ने सभी को आईडी के साथ कोतवाली में बुलाकर उनकी फोटो कराई। इसके साथ ही उनके थाने में पता सत्यापन के लिए भेजा गया।
कोतवाली क्षेत्र के करेंटी रोड पूरे कोलाहल मोहल्ले में मुजफ्फरनगर से आए कुछ लोग रहकर कंबल बेचने का धंधा करते हैं। ये लोग बिना पुलिस को सूचना दिए ही यहां रह रहे थे। इतने लोगों के बाहर से आने की सूचना मकान मालिक उमेश मिश्रा ने भी कोतवाली में नहीं दी थी। गुरुवार की शाम गश्त के दौरान पुलिस को कुछ शक हुआ तो उसने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद वहां 19 लोगों के रहने की बात सामने आई। इस पर सभी से आईडी मांगी गई तो उन लोगों ने आईडी दी। पुलिस ने उनकी आईडी देखने के बाद उन्हें छोड़ तो दिया, लेकिन अगले दिन सुबह थाने में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा। शुक्रवार को सुबह सभी 19 लोगों के आने पर उनकी फोटो कराई गई। इसके साथ ही उनके नामपते भी सत्यापन के लिए तैयार करके संबंधित थानों में भेजने के निर्देश दिए गए। कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि सभी 19 लोगों पर फर्द ब किता बनाकर मुजफ्फरनगर सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। मकान मालिक को भी ऐसे लोगों की सूचना थाने में देनी चाहिए थी। उन पर भी विधिक कार्रवाई होगी।