फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सडक़ हादसे में होमगार्ड समेत दो की मौत

सडक़ हादसे में होमगार्ड समेत दो की मौत

Sun, 23 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
सडक़ हादसे में होमगार्ड समेत दो की मौत
सड़क हादसे में होमगार्ड समेत दो की मौत
विज्ञापन

रिश्तेदारी से घर लौटते समय डेरवा में होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने कुचला
शहर में विकास के भवन के पास वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/जेठवारा। अलग-अलग हादसों में शुक्रवार रात दो लोगों की मौत हो गई। डेरवा में रिश्तेदारी से लौट रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जबकि शहर में वाहन की टक्कर से युवक की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जेठवारा इलाके के सरायनहरराय गांव निवासी दिनेश पांडेय (49) होमगार्ड थे। इन दिनों मानधाता थाने में उनकी तैनाती थी। शुक्रवार को वह रिश्तेदारी में महेशगंज गए थे। देर रात घर लौटते समय डेरवा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। उधर, नगर कोतवाली के विकास भवन निवासी अरुण पांडेय (40) पुत्र श्यामसुंदर शुक्रवार रात पड़ोस के गांव निमंत्रण में शामिल होने गए थे। पैदल घर लौटते समय गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इ इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दीवार गिरने से किशोर घायल
रानीगंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी अजय (16) पुत्र जंगबहादुर शनिवार दोपहर कच्चे मकान पर पन्नी लगा रहा था। अचानक भरभराकर दीवार ढह गई। इससे अजय मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर पर पास-पड़ोस के लोग पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर खाने से महिला की हालत बिगड़ी
प्रतापगढ़। मानधाता थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव निवासी पूजा सिंह (22) पत्नी विकास सिंह ने शनिवार को घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आननफानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।

फोटो...
सई नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
मारकर शव नदी में फेंकने की आशंका जताते रहे ग्रामीण, नहीं हो सकी शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र में सई नदी में शनिवार को एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव खून से लथपथ था। ग्रामीण आशंका जताते रहे कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया।

अंतू थाना क्षेत्र के मवैया कला गांव के पास शनिवार सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने नदी किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। खबर फैलने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची गई। लोगों ने उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिया गया। गड़वारा चौकी इंचार्ज ने बताया कि गोली नहीं लगी है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed