फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गोली लगने से घायल बालिका की हालत बनी है नाजुक

गोली लगने से घायल बालिका की हालत बनी है नाजुक

Thu, 07 Feb 2019 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बालिका की हालत बनी है नाजुक

विज्ञापन
गोली लगने से घायल बालिका की हालत नाजुक
अफसरों की मौजूदगी में मनाया जा रहा था जन्मदिन का जश्न
हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा
27 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हर्ष फायरिंग करने के आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बच्चे के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय ब्लाक के अफसर भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकले। 27 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से हर्ष फायरिंग करने वाले दूर हैं। हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।
कंधई थाना क्षेत्र के चौपई गांव के प्रधान मनोज सिंह के घर बुधवार की रात बच्चे के जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें आसपास के बच्चों को भी बुलाया गया। ग्रामीणों की मानें तो पार्टी में बाबा बेलखरनाथधाम के बीडीओ, एडीओ पंचायत व कई सेक्रेटरी भी मौजूद थे। इलाके के कई प्रधान भी पार्टी में शामिल होकर जश्न मना रहे थे। प्रतिबंध के बावजूद पार्टी में शामिल लोग रिवाल्वर से फायरिंग करने लगे। इस बीच गोली पड़ोस के रहने वाले अशोक सिंह की चार वर्षीय बेटी नैंसी को जा लगी थी। गोली उसके पेट से पार हो गई थी। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही कई लोगों को हिरासत में लिया था। लेकिन दबाव के चलते सभी को सुबह छोड़ दिया गया। 27 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले के खिलाफ मुकदमा लिखना तो दूर उन्हें चिह्नित तक नहीं कर सकी है। नैंसी के परिजन प्रयागराज में ही डटे हुए हैं। सीओ पट्टी जीडी मिश्र ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फायरिंग करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रधान मनोज भी बालिका का इलाज कराने के लिए प्रयागराज में ही हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
ग्रामीणों से घिर गई थी पुलिस, चलाना पड़ा था डंडा
कंधई थाना क्षेत्र के चौपई में पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग से बालिका को लगी गोली की छानबीन करने इलाकाई पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस मामला समझने का प्रयास कर रही थी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया। बचने के लिए पुलिस को डंडा चलाना पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद कई गाडिय़ों को पथराव के जरिए क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने भी बेकाबू लोगों को काबू में करने के लिए लाठियां चलाईं। बवाल की आशंका को देखते हुए पट्टी व आसपास के थानों से फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
कैसे रुकेगी हर्ष फायरिंग की घटना
जिले में लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस मामले को रफा दफा करने में ही लगी रहती है। सोमवार की रात अभी रानीगंज में तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में किशोर को गोली लगने का मामला शांत नहीं हुआ था कि बुधवार की रात जन्मदिन की पार्टी में जश्न मना रहे लोगों ने असलहों से हर्ष फायरिंग की। फायरिंग के दौरान पार्टी में शामिल होने गई बालिका गोली लगने से घायल हो गई। अभी तक न तो रानीगंज की घटना में कोई कार्रवाई हुई है और न ही कंधई थाना क्षेत्र में हुई हर्ष फायरिंग में कोई सख्त कदम उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह हर्ष फायरिंग करने वालों को पुलिस की ओर से राहत मिलती रही तो वारदात पर काबू पाना मुश्किल होगा।
इनसेट-
कल्ले डान को नहीं खोज सकी पुलिस
सोशल मीडिया पर असलहे के साथ तस्वीर पोस्ट करने वाला कल्ले डान दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर का रहने वाले कल्ले डान ने बुधवार को एक व्हाट्सएप गु्रप पर अपने करीबी को पिस्टल सटाते हुए तस्वीर शेयर की थी। हालांकि बाद में उसने तस्वीर हटा दी। इस बीच मामले की शिकायत व तस्वीर कंधई पुलिस के पास पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। हालांकि दूसरे दिन भी वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। न ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकी।


दो दिन बाद मारपीट का मुकदमा दर्ज
संडवाचंद्रिका। मारपीट के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। अंतू थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी सत्यदेव पांडेय के परिजनों को दो दिन पहले पड़ोसी सुंवस जायसवाल ने मारापीटा था। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। गुरुवार को पुलिस ने सुवंस लाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed