फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आशनाई की आशंका में कार सवार लोगों की धुनाई

आशनाई की आशंका में कार सवार लोगों की धुनाई

Sun, 10 Jun 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
आशनाई की आशंका में कार सवार लोगों की धुनाई
आशनाई की आशंका में कार सवार लोगों के साथ ही पत्नी को भी पति ने अपने साथियों के साथ जमकर पीटा। विरोध करने पर हमलावरों ने कार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रानीगंज पुलिस के मुताबिक क्षेत्र से एक बारात शनिवार की रात निकली। दूल्हे की बहन किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती है। वह अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ कार से बारात में शामिल होेने के लिए घर से निकली। कार में युवती के दो सहयोगी कर्मचारी और उसकी छोटी बहन थी। कुछ दूरी पर आशनाई की आशंका में युवती के पति ने अपने साथियों के साथ कार को रोक लिया। पहले कार में बैठी पत्नी को पीटा। विरोध करने पर हमलावरों ने कंधई थाना क्षेत्र के गंगेहटी के रहने वाले दो युवकों को भी पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले आई। हालांकि भोर में ही मामले को रफा-दफा कर सभी को छोड़ दिया गया। इस मामले में युवती ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। रानीगंज एसओ ने बताया कि आशनाई की आशंका में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed