{"_id":"59525ae04f1c1b5c338b4796","slug":"81498569440-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो 18-22-00","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो 18-22-00
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार रात झुलसने से पांच लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि वर्चस्व की जंग में पांचों लोगों को जिंदा जला दिया गया। मरने वालों में चार लोग प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जबकि एक युवक कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। ऊंचाहार पुलिस इस मामले में इटौरा बुजुर्ग गांव की प्र्रधान के तीन पुत्रों और पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस मारे गए प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ इलाके के देवारा गांव के पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला (40) पुत्र गिरिजा शंकर के भाई देवेश शुक्ला की तहरीर पर चार नामजद और चार अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। देवेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे भूसई इटौरा बुुजुर्ग गांव में उसकी ससुराल है। वहां किसी के न होने के चलते सारी संपत्ति उसे मिली है। वह परिवार समेत वहीं रहता है। रोहित का भी अक्सर वहां आना-जाना लगा रहता था। वह इटौरा गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसे लेकर गांव की प्रधान रामश्री के पुत्र राजा यादव उर्फ विजय बहादुर, कृष्ण कुमार यादव और प्रदीप यादव पुत्र संतराम उससे खुन्नस रखते थे। ससुराल में वह नया मकान बनवा रहा है। इसके चलते सोमवार को रोहित अपने दोस्त बच्चा शुक्ला उर्फ नरेंद्र (22) पुत्र रामलखन शुक्ला निवासी देवारा संग्रामगढ़ प्रतापगढ़, अंकुश मिश्रा उर्फ भास्कर (25) पुत्र शिवकुमार मिश्रा, अनूप मिश्रा (28) पुत्र स्व. रमाकांत मिश्रा निवासी पूरे पंडित का पुरवा भरतपुर संग्रामगढ़, बृजेश शुक्ला (26) पुत्र अवध नारायण शुक्ला निवासी सातौं, सैनी कौशाम्बी, वीरू पांडेय निवासी देवारा संग्रामगढ़ के साथ इटौरा आया था। सोमवार रात करीब आठ बजे के बाद रोहित सभी को सफारी से लेकर इटौरा से अपने ननिहाल ऊंचाहार थाना क्षेत्र के झमनी का पुरवा जाने के लिए निकला। आपटा गांव के पास राजा यादव, कृष्ण कुमार यादव, प्रदीप यादव और पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार यादव समेत आठ लोग असलहे लेकर खड़े थे। उन्होंने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। रोहित ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन आगे खंभा होने के चलते सफल नहीं हो सका। गाड़ी रुकते ही हमलावरों ने बच्चा शुक्ला, अंकुश मिश्रा, अनूप मिश्रा को बाहर निकालकर लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद गाड़ी मेें आग लगा दी। झुलसने के कारण बच्चा, अंकुश, अनूप, रोहित शुक्ला और बृजेश शुक्ला की मौत हो गई। जबकि देवश शुक्ला और वीरू पांडेय मौका पाकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में इटौरा बुजुर्ग प्रधान रामश्री के पुत्र राजा यादव, कृष्ण कुमार यादव, प्रदीप यादव और पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार यादव आदि के खिलाफ जलाकर मार डालने का केस दर्ज किया है। एसपी रायबरेली गौरव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पहले पोल टूटने और तार गिरने से आग लगने की बात आई थी सामने
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सफारी में आग लगने से पांच लोगों की मौत के मामले में सेामवार को गाड़ी की टक्कर से खंभा और तार टूटने के कारण आग लगने की बात कही जा रही थी। एसपी गौरव सिंह भी देर रात घटना का कारण यही बता रहे थे। इटौरा गांव की प्रधान रामश्री के प्रतिनिधि और पुत्र राजा यादव ने बताया था कि सफारी से आए कुछ लोगों ने उनके घर पर गालीगलौज और फायरिंग की। शोरशराबा होने के बाद ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर गाड़ी से भागने लगे। बरगदहा के पास गाड़ी बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। पोल टूटने से तार गाड़ी पर गिर पड़ा। जिससे लगी आग से उसमें सवार पांचों लोग जिंदा जल गए।