फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   8 die in accident

प्रतापगढ़ के एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

Fri, 29 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
8 die in accident
accident
कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के चालक को झपकी आने से स्विफ्ट कार पेड़ से भिड़ गई। हादसे में कार सवार प्रंतापगढ़ निवासी दो भाइयों के परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों मेें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरहक्षतिग्रस्त हो गई।  प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना के हरपुर सौंध गांव निवासी सर्वेश और उनका छोटा भाई बृजेश मुंबई के दादर इलाके में रह कर वहीं व्यापार करते थे। दोनों भाई अपने परिवारों के साथ गुरुवार को मुंबई से स्विफ्ट कार से हरपुर सौंध गांव के लिए रवाना हुए। शुक्रवार तड़के वे कानपुर-सागर हाईवे पर सूरा चौकी के पास पहुंचे थे कि कार चला रहे सर्वेश को झपकी आ गई और कार पेड़ से टकरा गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। गैस कटर से कार के गेट काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कार चला रहे  सर्वेश (40) पुत्र अरविंद दुबे, सर्वेश की पत्नी रीशू (32), उसके छह वर्षीय बेटे और छोटे भाई बृजेश (36) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सर्वेश के आठ वर्षीय बड़े बेटे, बृजेश की पत्नी कंचन और बृजेश के छह और आठ वर्षीय बेटों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां इलाज के दौरान इन चारों ने भी दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया कि कार सवार सभी आठ लोगों ने दम तोड़ दिया है। कार में मिले कागजात के जरिए मृतकों के परिवारीजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed