फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फर्जी खतौनी तैयार करके जमीन का करा लिया बैनामा

फर्जी खतौनी तैयार करके जमीन का करा लिया बैनामा

Wed, 17 Apr 2019 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
फर्जी खतौनी तैयार करके जमीन का करा लिया बैनामा
फर्जी खतौनी तैयार करके जमीन का करा लिया बैनामा
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में छह पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। फर्जी खतौनी तैयार करके कुछ लोगों ने जमीन का बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी भूस्वामी को हुई तो वह सकते में आ गया। उसने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को सुनते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुंडा के सरयू नगर निवासी मो. मोहसिन खां पुत्र एहसान खां की जमीन मानिकपुर में है। उसकी कई बीघे जमीन है। कुछ लोगों ने उसकी जमीन की फर्जी खतौनी बनवा डाली। इसके बाद उस जमीन का बैनामा करा लिया। जानकारी होने पर उसने अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मंजूर हुसैन पुत्र मासूम निवासी मोहतरमपुर मानिकपुर, जफर कासिम पुत्र मो.हुसैन निवासी सरयू नगर कुंडा, निच्छन हैदर, एखलाख हुसैन पुत्र रसीद अहमद निवासी निजाम का पुरवा औरेनी सैनी कौशाम्बी, अंसार अली पुत्र नवाबअली निजाम का पुरवा ताज मल्लाहपुर सैनी कौशाम्बी व मुकेश कुमार पुत्र राम लखन निवासी काशीपुर मोहन हथिगवां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में छहों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


युवक की तालाब में उतराई मिली लाश
कुंडा। शौच के लिए गए युवक का शव तालाब में उतराता मिला। देर शाम सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर लौवा सुखदेवपुर गांव निवासी बबलू (22) पुत्र रामसूरत मंगलवार की देर शाम शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। इसके बाद वह पानी के लिए बगल के तालाब पर गया था। इस दौरान वह तालाब में गिर गया। देर रात तक वह लौटकर घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। बाद में वह उसे खोजने निकले तो तालाब में उसका शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नि:शुल्क चर्मरोग कैंप आज
कुंडा (ब्यूरो)। कस्बे के सीएचसी के सामने गली में नि:शुल्क चर्मरोग कैंप का आयोजन 18 अप्रैल को दोपहर एक बजे से पांच बजे तक होगा। इसमें डा. एमकेएन सिद्दीकी मरीजों का चेकअप करेंगे। इसके साथ ही नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। यह जानकारी अबरार अहमद ने दी है।

घर से निकला अधेड़ लापता
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद निवासी कल्पनाथ मिश्र उर्फ गांधी पुत्र स्व. विश्राम बीते 13 अप्रैल की सुबह अपने घर से निकला। इसके बाद वह लौटा ही नहीं। उसका पता नहीं लगने पर परिजनों ने महेशगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



फोटो- 22
बिना गुरु के आशीर्वाद के आगे बढ़ना मुश्किल
बाघराय (ब्यूरो)। इस संसार में गुरु का स्थान सबसे बड़ा होता है। बिना गुरु के आशीर्वाद के कोई आगे नहीं बढ़ सकता है। भगवान प्राप्ति के लिए गुरु की शरण में जाना ही पड़ेगा। भगवान राम को भी गुरु बनाना पड़ा था। यह बातें भाव गांव में चल रही भागवत कथा के दौरान आचार्य विद्या भूषण शुक्ला ने कहीं। आचार्य ने गुरु महिमा पर बोलते हुए कहा कि गुरु के चरणों की रज को लगा लेने से मानव का जीवन धन्य हो जाता है। आचार्य ने भगवान कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी लीला, रासलीला का सुंदर वर्णन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर केतकी देवी, लालजी पांडेय, अश्वनी, भोला शंकर, रुद्र शंकर, रामचरित, चंद्र प्रकाश, अनुज, मोहित तिवारी, आकाश मिश्रा, सूरज, छोटू, बबलू, धीरज, लल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed