फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   यूपी बोर्ड की हैं कापियां

यूपी बोर्ड की हैं कापियां

Tue, 19 Feb 2019 08:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हैं कापियां
बोर्ड की कापियां लिखने वाले सात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द की गईं छात्राएं
लीपापोती करने में जुटी पुलिस, सरगना को खोजने का नहीं किया प्रयास
सांगीपुर(ब्यूरो)। स्थानीय थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर सांगीपुर बाजार में राजेंद्र गुप्ता के घर में लिखी जा रही बोर्ड की कापियों के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ी गई तीनों छात्राओं को पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया। हालांकि घटना के प्रकाश में आने के बाद से पुलिस मामले की लीपापोती में लगी हुई है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला सरगना व उसके आकाओं को खोजने का प्रयास नहीं किया।
सांगीपुर पुलिस ने सोमवार की शाम राजेंद्र गुप्ता के घर से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियां और पेपर अपने कब्जे में लेने के साथ ही तीन छात्राओं को दबोच लिया था। पहले तो पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बालिकाओं पर दबाव बनाकर कालेज और सरगना को जानने का प्रयास किया, मगर दबाव बढ़ने पर पुलिस बैकपुट पर आ गई। बोर्ड कापियां लिखने का हल्ला शहर तक पहुंच गया था, इसलिए मुकदमा लिखना पुलिस की मजबूरी हो गई थी। सांगीपुर थाने के उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव की तहरीर पर लखहरा निवासी रामलली पत्नी विनोद सिंह, ज्योति सिंह पुत्री विनोद सिंह, नेहा गुप्ता, प्रिया गुप्ता पुत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सांगीपुर थाने में महिला पुलिस तैनात होने के बाद भी पकड़ी गई छात्राओं को रात में ही परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। मंगलवार को थाने पहुंचे सीओ लालगंज ओपी द्विवेदी ने घटना की जानकारी ली। फिलहाल सांगीपुर पुलिस नकल माफियाओं के आगे बौनी साबित हो रही है, पुलिस ने कापियां लिखाने वाले नकल माफियाओं और कालेज से मिली कापियों की जानकारी अभी तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

इनसेट-------
यूपी बोर्ड की हैं कापियां
पुलिस ने जो कापियां बरामद की हैं, वह यूपी बोर्ड की है। हाईस्कूल की क्रमांक 5356321- 350 तथा इंटर की 7383901 - 924 क्रमांक की कापी को खोजने में विभाग लगा हुआ है, मगर अभी तक कालेज के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed