{"_id":"5c041c21bdec2241cd16bf86","slug":"61543773217-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को आया चक्कर, पेड़ से टकराई जनरथ बस, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को आया चक्कर, पेड़ से टकराई जनरथ बस, छह घायल
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
चालक को आया चक्कर, पेड़ से टकराई जनरथ बस, छह घायल
लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी, नवाबगंज इलाके में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। नवाबगंज इलाके में रविवार शाम लखनऊ से प्रयागराज के लिए जा रही जनरथ बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई। घटना में ड्राइवर सहित छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को किसी तरह से बाहर निकाला। ड्राइवर स्टेयरिंग के बीच फंस गया था। लोगों ने दरवाजा तोडक़र उसे बाहर निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अचानक चालक को चक्कर आने के कारण हुआ।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर के पास लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रही जनरथ बस के ड्राइवर उमाकांत शुक्ला को अचानक चक्कर आ गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और रोड के किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर होने के बाद यात्री चीखने लगे। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। ड्राइवर स्टेयरिंग सीट पर फंस गया था। इसके चलते उसे लोगों ने दरवाजे को तोड़कर उसे बाहर निकाला। लोगों ने अपनी गाड़ी से उसे ऊंचाहार सीएचसी भेजा। इसके अलावा परिचालक विनय सिंह, यात्री रामेश्वर उपाध्याय, मंजू देवी, आयुषी मिश्रा का स्थानीय चिकित्सालय में इलाज कराया गया। घटना के बाद भी नवाबगंज पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश रहा।
फोटो-
पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत के लिए गिरवाई गिट्टी
28 नवंबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी खबर
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग से जुड़े परियावां-सलवन मार्ग पर पाइकगंज बाजार में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ‘अमर उजाला’ ने इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की तो विभाग ने गड्ढों को भरवाने के लिए बाजार में जगह-जगह गिट्टियां गिरवा दी हैं। लोगों को उम्मीद है कि उनकी मुसीबत जल्द ही दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
परियावां-सलवन मार्ग की हालत पाइकगंज बाजार में काफी गड़बड़ है। बाजार में बने गड्ढे में लोग गिरकर आए दिन घायल होते रहते हैं। 28 नवंबर को अमर उजाला ने इसकी खबर प्रमुखता से छापी तो विभाग जागा। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां गिरा दी गई। इससे रोड पर आने जाने के लिए जगह ही कम हो गई है। हालत यह है अगर कोई वाहन आता है तो लोगों केा जाम का सामना करना पड़ता है। विभाग गिट्टी गिराने के साथ ही काम शुरू कर देता तो लोगों को इस परेशानी से न जूझना पड़ता। विभाग के लोगों ने गिट्टी डालकर काम नहीं शुरू किया। इसके चलते दोनों तरफ से बड़े वाहनों के आ जाने पर अच्छा-ख़ासा जाम लग जाता है। इसमें साइकिल, बाइक, टेम्पों, ट्रैक्टर, जीप फंस जाते हैं। काफी गरमा गर्मी होने से मारपीट तक की नौबत आ जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब लोड ट्रक आ जाता है। सडक़ पर गिट्टी को तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं शुरू की गई। बाजार के व्यापारी बच्चन तिवारी, मिश्री लाल, प्रमोद साहू, सन्नो शुक्ला, श्रवण कुमार पांडेय, सोम सोनी, आशीष जायसवाल, सुधीर जायसवाल, मनोज जायसवाल, ननके पांडेय, सुशील कुमार अग्रहरि, अर्पित अग्रहरि, कमलेश अग्रवाल, सुशील जायसवाल आदि लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से बाजार में अवरोधक बनी गिट्टी को सडक़ पर तत्काल बिछवाए जाने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
फोटो-
नहर की सिल्ट सड़क पर डालने से रास्ता बाधित
परेशान हो रहे आने जाने वाले राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। प्रतापगढ़ जलशाखा की सिल्ट सफाई के दौरान मशीन से सफाई करके सिल्ट पक्की सडक़ पर रख दी गई है। इसके चलते नेवादा से नरई तक बनी रोड पूरी तरह बंद हो गयी है। इसी मार्ग पर पेट्रोल पंप भी है इसके चलते लोगों का आवागमन बना रहता है। अभी कुछ ही महीने पहले सड़क की मरम्मत भी कराई गई है। राहगीरों की शिकायत के बाद कोई कारवाई नही होने से ग्रामीणों मे रोष है।
संग्रामगढ़ ब्लाक से होकर गुजरने वाली नहर प्रतापगढ़ जलशाखा पर इन दिनों सिल्ट सफाई का कार्य जोरो पर चल रहा है। नहर सफाई करके सिल्ट सडक़ पर रखने से नरई से नेवादा तक बनी सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। आने जाने वाले दोपहिया चार पहिया और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर पेट्रोल पंप दो इंटर कालेज तथा एक डिग्री कालेज होने के चलते लोगों का आवागमन बाधित है। एक सप्ताह से रास्ता बाधित होने से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियो तथा स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग से कई बार की गयी लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। क्षेत्र के देवी बक्स सिंह, राजकुमार यादव, शिव बहादुर, राजकुमार जायसवाल, छोटेलाल यादव, विनोद सिंह, पिंटू सिंह, बड़े लाल मिश्रा आदि लोगों ने जिलाधिकारी से सडक़ पर रखी सिल्ट हटवा कर रास्ता बहाल कराने की मांग की है।
फोटो-
महिला व्यवसायी की पिटाई से आक्रोश, दुकानें बंद कर पहुंचे थाने
प्रमुख के आश्वासन पर व्यवसायियों ने खोलीं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद महिला व्यापारी की पिटाई कर दी गई। इससे नाराज व्यापारियों ने दुकानें बंद कर थाने का घेराव किया। सूचना पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।
बाघराय बाजार निवासी गनेशीलाल केशरवानी की पत्नी सीता देवी केशरवानी जनरल स्टोर चलती है। रविवार की सुबह मलावां छजयीपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान अशोक यादव उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उसका बेटा नन्चू केसरवानी राजाभैया की रैली में गया था। उसने बस में रखा भगोना उतार लिया है। इस पर सीता देवी ने घर में भगोना नहीं होने की बात कही। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान पूर्व प्रधान व उनके पक्ष से आए लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ बढ़ते देख पूर्व प्रधान व उनके लोग वहां से चले गए। उधर, महिला की पिटाई से व्यवसायी आक्रोशित हो गए। भारी संख्या में जुटे लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं और महिला को लेकर थाने पहुंच गए। थाने पर एसओ ने सीता देवी की तहरीर पर पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, व्यवसायी गिरफ्तारी व धारा बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष डा.बांकेलाल चौरसिया ने सीओ सदर बबिता सिंह को इसकी जानकारी दी। सीओ के निर्देश पर एसओ ने पूर्व प्रधान अशोक व दिनेश पाल को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। फिर भी व्यापारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सूचना पर ब्लाक प्रमुख बिहार अनुभव यादव मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यवसायियों को शांत कराया। इसके बाद व्यवसायियों ने दुकानें खोलीं।
फोटो-
चैलेंज प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने लिया हिस्सा
कुंडा(ब्यूरो)। मानिकपुर नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में वार्षिक चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गणित, हिंदी, अंग्रेजी के अलावा जीके, जीएस से प्रश्न पूछे गए थे। प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र 2 सेट में बनाए गए थे। पहला कक्षा 3 से लेकर पांच तक के छात्रों के लिए व दूसरा कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए बनाया गया था। चैलेंज प्रतियोगिता में कुल 160 बच्चों ने भाग लिया। स्कूल के प्रिंसिपल राम मनोरथ मिश्रा ने बताया कि अगली परीक्षा फरवरी में कराई जाएगी। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को स्कूल के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अजय मिश्रा, संदीप साहू, नीरज मिश्रा, अंगद निर्मल, यासमीन बानो, विकास कुमार आदि शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।